Haryana News: हरियाणा सरकार का सख्त कदम, इन लोगों के कटेंगे परिवार पहचान पत्र

On: May 14, 2025 6:17 PM
Follow Us:
Haryana News

अगर आप भी हरियाणा राज्य में रहते हैं और अपना परिवार पहचान पत्र बनवा चुके हैं तो आज की खबर आपके लिए बेहद खास होने वाली है। जैसा कि आप जानते हैं कि पिछले कुछ समय से सरकार की ओर से परिवार पहचान पत्र से जुड़े नियमों में कुछ बड़े बदलाव किए जा रहे हैं, हाल ही में एक नया बदलाव भी किया गया है। आज हम आपको इसी बारे में विस्तार से जानकारी देने जा रहे हैं।

अब परिवार पहचान पत्र से जुड़ी योजनाओं में आएगी पारदर्शिता

हरियाणा सरकार की ओर से परिवार पहचान पत्र के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है, इस कदम को उठाने का मुख्य उद्देश्य राज्य की योजनाओं के प्रशासन और संचालन में पारदर्शिता लाना है। अब परिवार पहचान पत्र केवल उन्हीं परिवार के सदस्यों का बनेगा जो राज्य में रहते हैं। अगर कोई व्यक्ति लंबे समय से राज्य से बाहर रह रहा है या किसी सदस्य का निधन हो गया है तो उसका परिवार पहचान पत्र रद्द कर दिया जाएगा।

वास्तविक डेटा का इस्तेमाल
हरियाणा सरकार की ओर से उठाया गया यह बड़ा कदम परिवार पहचान पत्र के वास्तविक डेटा के लिए उठाया गया है, जो इस योजना में भी दिखाई देगा। परिवार पहचान पत्र का डाटा निजी या गैर-सरकारी एजेंसियों के साथ साझा करने पर भी अब रोक लगा दी गई है।

परिवार पहचान पत्र में बड़े बदलाव
अगर परिवार का मुखिया किसी व्यक्ति को परिवार पहचान पत्र से बाहर करने का अनुरोध करता है, तो उसका परिवार पहचान पत्र भी रद्द कर दिया जाएगा। कुछ समय पहले परिवार पहचान पत्र से जुड़े नियमों में बड़े बदलाव किए गए थे। इस दौरान दो नए विकल्प शामिल किए गए, जिसमें पहला विकल्प गृहिणी महिलाओं के लिए और दूसरा विकल्प बेरोजगार युवाओं के लिए था।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now