Haryana News: हरियाणा सरकार के द्वारा राज्य के दो प्राइवेट बैंकों पर एक्शन लिया गया है। राज्य की सरकारी विभागों के फंड में हुए करोड़ों के फर्जीवाडे के जांच में इन बैंकों के द्वारा सहयोग नहीं किया जा रहा था। इसके बाद इन दोनों बैंकों पर सरकार के द्वारा एक्शन लिया गया।
सोमवार को हरियाणा पुलिस के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के द्वारा पूरे प्रदेश में संयुक्त कार्रवाई किया गया। इस दौरान आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के कई शाखाओ में ताले लगा दिए गए।
भारी मात्रा में पुलिस बल रहे तैनात
इस दौरान भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहे। किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया गया और जब जांच पूरी हो गई तब ही स्थिति सामान्य हुई।
पंचकूला पानीपत सोनीपत यमुनानगर भिवानी कैथल रोहतक जींद झज्जर हिसार सहित कई जिलों के शाखाओ में सुबह बैंक खुलने से पहले ही पुलिस पहुंच गई थी। इन बैंकों के द्वारा जांच में सहयोग नहीं किया जा रहा था।
आगे इन बैंकों पर होगी जांच ( Haryana news)
Also Read:Haryana News: 212 रॉकेट रेजीमेंट कारगिल के भूतपूर्व सैनिकों ने रेवाड़ी में मनाया तृतीय मिलन समारोह
आपको बता दे की विजिलेंस वारंट करप्शन ब्यूरो के जांच में करोड़ों रुपए के घोटाले सामने आए हैं इसके बाद कई बैंक के खातों को फ्रीज कर दिया गया है। कई बैंक अकाउंट को भी ब्लैकलिस्टेड कर दिया गया है।
राज्य सरकार के द्वारा स्पष्ट शब्दों में कहा गया है कि किसी भी तरह का घोटाला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और घोटाला करने वाले बैंकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राज्य के जो भी बैंक करप्शन में शामिल है उन पर सख्त कार्रवाई होगी।
Also Read:Rewari News: राजकीय प्राथमिक पाठशाला खलियावास के मुख्याध्यापक को किया सम्मानित

















