Haryana News: अगर आप भी हरियाणा में घर खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। हरियाणा हाउसिंग बोर्ड ने प्रेदेश भर में आवासीय संपत्तियों की ई-नीलानी का शेड्यूल जारी कर दिया है। बोर्ड ने बताया कि पहले की तर्ज पर ये ई-नीलामी भी नई संशोधित नीति के अनुसार की जाएगी।
इन शहरों में होगी ई- नीलामी
हाउसिंग बोर्ड हरियाणा द्वारा यमुनानगर, अंबाला कैंट, करनाल, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, रेवाड़ी, रोहतक, झज्जर, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, रतिया, टोहाना, पिंजौर- कालका, घरौंडा और नरवाना में ई-नीलामी होगी।
बोर्ड के एक प्रवक्ता ने बताया कि सभी ई-नीलामी सुबह 10 बजे से hbh.gov.in पोर्टल के जरिए शुरु की जाएगी। वहीं बयाना राशि जमा करवाने की आखिरी तारीख भी तय की गई है। ये ई-नीलामी की तारीख से एक दिन पहले शाम 5 बजे तक होगी।
2025 का शेड्यूल
21, 24 और 28 जुलाई
8, 19 और 27 अगस्त
8, 18 और 25 सितंबर
8, 16 और 29 अक्टूबर
6, 13 और 26 नवंबर
8, 17 और 29 दिसंबर
ऐसे करना होगा भुगतान
बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि संपत्ति की शेष 75 फीसदी धनराशि का भुगतान आवंटन पत्र जारी होने की तिथि से 100 दिन भीतर या 3 साल की छमाही किस्तों द्वारा भुगतान करने का प्रावधान है। इस बारे में विस्तृत जानकारी हासिल करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 91061- 96864 और 63549- 10157 पर संपर्क कर सकते हैं। वहीं, ई- नीलामी से जुड़े नियमों और शर्तों को जानने के लिए हाउसिंग बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hbh.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

















