Haryana news: हरियाणा में बनेंगे स्मार्ट पार्क, गलियां भी होंगी स्मार्ट, जानें क्या है सरकार की योजना

On: March 21, 2026 11:26 PM
Follow Us:
Haryana News: Electrical smart park in Haryana, streets are also smart, know what is the government's plan

प्रदेश का शहरी स्थानीय निकाय विभाग एक बड़ी योजना पर काम कर रहा है। जिसमें हर निकाय क्षेत्र में स्मार्ट स्ट्रीट के साथ-साथ स्मार्ट पार्क बनाने की योजना तैयार की गई है। ऐसा करने के पीछे निकाय विभाग का उद्देश्य स्थानीय लोगों को स्वच्छता के साथ-साथ कुछ ऐसे स्थान उपलब्ध कराना है, जो आम जनता को आकर्षित कर सकें।

शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल के अनुसार स्वच्छता को लेकर जिस तरह से प्रदेश और देश में बदलाव आए हैं, वैसे ही परिणाम स्मार्ट पार्क और स्मार्ट स्ट्रीट बनने के बाद आएंगे। उन्होंने कहा कि इस योजना पर जल्द ही काम शुरू होगा। निकाय संस्थाओं को स्मार्ट पार्क विकसित करने के लिए कहा गया है। एक निकाय में कम से कम एक स्मार्ट पार्क बनाने की योजना है।

दिव्यांगों के लिए भी होगी व्यवस्था

इस योजना के तहत पार्क को इस तरह से तैयार किया जाएगा कि वह लोगों को आकर्षित कर सके। इन पार्कों में दिव्यांगों के लिए भी बेहतर व्यवस्थाएं होंगी। इसके लिए हर निकाय में ऐसे बनाए जाएंगे जो स्मार्ट स्ट्रीट की श्रेणी में शामिल होने लायक हों। स्मार्ट स्ट्रीट के दोनों ओर हरियाली और सौंदर्यीकरण का काम भी करने की योजना है। इसके लिए नगर निगम विभाग वित्तीय मदद देगा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now