Haryana news : हरियाणा में डेरा पक्का सौदा आश्रम में इनकम टैक्स की रेड, जाने क्या है पूरा मामला ?

On: March 21, 2026 9:11 PM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। सदलपुर गांव स्थित डेरा पक्का सौदा आश्रम में मंगलवार को गुरुग्राम से आई आयकर विभाग के अधिकारियों की टीम ने छापा मारा।

जानकारी के मुताबिक, टीम आयकर से जुड़े दस्तावेजों को खंगालने में जुटी है। मामले में अधिकारी किसी भी तरह की जानकारी देने से इनकार कर रहे हैं।Haryana news

किसी को आश्रम के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा। टीम ने देर रात तक आश्रम में डेरा जमाए रखा। बताया जा रहा है कि टीम सुबह पांच बजे ही डेरा पक्का सौदा आश्रम पर छापा मारने पहुंची।

मिली जानकारी के अनुसार, उस समय आश्रम संचालक अमरानंद, उनके बेटे पालाराम व अन्य पारिवारिक सदस्य सो रहे थे। डेरा संचालक ने भारतीय संत मत नामक राजनीतिक पार्टी बनाई हुई है। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग को यहां पर व्यापक पैमाने में पार्टी चंदा लेकर इनकम टैक्स चोरी करने की जानकारी मिली।Haryana news

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now