Haryana News: सरकारी अस्पतालों में सुविधा बढ़ाने 120 करोड़ की दवाइयां और मेडिकल उपकरणों की बड़ी खरीद का फैसला

On: March 21, 2026 8:57 PM
Follow Us:
Haryana News: सरकारी अस्पतालों में सुविधा बढ़ाने 120 करोड़ की दवाइयां और मेडिकल उपकरणों की बड़ी खरीद का फैसला

Haryana News: हरियाणा सरकार ने सरकारी अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए अहम कदम उठाया है। राज्य सरकार ने करीब 120 करोड़ रुपये की दवाओं और चिकित्सा उपकरणों की खरीद को मंजूरी दे दी है। यह निर्णय स्पेशल हाई पावर्ड परचेज कमेटी की बैठक में लिया गया।

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश के हर नागरिक को सस्ती, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि इस नई खरीद से गरीब और जरूरतमंद मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी और इलाज की गुणवत्ता में सुधार आएगा। बैठक में पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मोड के तहत आठ स्थानों पर एमआरआई मशीनें, दो स्थानों पर सीटी स्कैन मशीनें और 604 स्थानों पर ईसीजी जांच की मशीनों की दरों पर मंथन किया गया।

इसके अलावा, राज्य के नागरिक अस्पतालों के लिए 67 एनेस्थीसिया वर्कस्टेशन लगभग 23 करोड़ रुपये में खरीदे जाएंगे। वहीं, दो करोड़ रुपये में 22 नसल एंडोस्कोप (ईएनटी रोगियों के लिए), छह करोड़ रुपये में 40 टूनेट मशीनें (टीबी परीक्षण के लिए) और 13 करोड़ रुपये में 15 पैथोडिटेक्ट मशीनें खरीदी जाएंगी।

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने यह भी बताया कि सरकारी अस्पतालों में आवश्यक दवाओं की लगातार आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगभग 75 करोड़ रुपये की दवाओं की खरीद के लिए विभिन्न दवा कंपनियों से अनुबंध किए गए हैं।

इस फैसले से प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर उपचार सुविधाएं मिलेंगी। डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों के लिए आधुनिक उपकरणों के मिलने से इलाज और जांच की प्रक्रिया तेज और प्रभावी होगी। मरीजों के लिए यह राहत और सुविधा का बड़ा कदम माना जा रहा है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now