Haryana News: 16 को नारनाैल में राज्यस्तरीय महाराजा शूर सैनी जयंती में CM होंगे शामिल

On: March 21, 2026 8:11 PM
Follow Us:

चंडीगढ़। हरियणा सरकार ने संत महापुरुष सम्मान व विचार प्रसार योजना के तहत महाराजा शूर सैनी जयंती का राज्य स्तरीय समारोह इस वर्ष नारनौल में आयोजित करने का निर्णय लिया है। कार्यक्रम 16 नवंबर को कराया जाएगा, जिसके लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारी पूरी की जा रही है। अधिकारियों ने मंच, सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर अंतिम समीक्षा कर ली है।Haryana News

राज्य सरकार के निर्देशानुसार इस समारोह को भव्य स्वरूप दिया जाएगा, ताकि महाराजा शूर सैनी के जीवन, कार्यों और सामाजिक योगदान के संदेश को व्यापक स्तर पर प्रसारित किया जा सके। समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम भी शामिल किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि समारोह में शामिल होकर महाराजा शूर सैनी को श्रद्धांजलि देंगे और प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे। प्रशासन का कहना है कि बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी को देखते हुए सभी इंतजाम मजबूत किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now