Haryana News: हरियाणा के सरकारी स्कूलों में बच्चों को सिखाई जाएगी फ्रेंच, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

On: March 21, 2026 11:17 PM
Follow Us:
Haryana News: Children of government schools in Haryana will be taught French, the government has taken a big decision

Haryana News: हरियाणा के सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए सरकार लगातार कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में सरकार ने सरकारी स्कूलों में बच्चों के फ्रेंच भाषा पढ़ाने का फैसला लिया है। सरकारी स्कूलो में फ्रेंच भाषा पढ़ाने के लिए चयनित शिक्षकों के लिए ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिसमें सिलेक्टिड टीचर फ्रेंच भाषा की पढ़ाई करवाएंगे। हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने इसके लिए तैयारियां तेज कर दी है।

इसको लेकर माध्यमिक शिक्षा निदेशक कार्यालय हरियाणा के सहायक निदेशक ने गुरुग्राम SCRT डायरेक्टर, प्रदेशभर के सभी जिला शिक्षा अधिकारी व सभी डाइट प्रिंसिपल को पत्र जारी किया है। जिसमें निर्देश दिए हैं कि स्कूल शिक्षा विभाग फ्रांस के दूतावास और इंस्टीट्यूट फ्रेंच एन इंडी (IFI) के सहयोग से आगामी शैक्षणिक सत्र से चयनित सरकारी स्कूलों में फ्रेंच को विदेशी भाषा के रूप में शुरू कर रहा है।

चल रही शिक्षक चयन प्रक्रिया में इच्छुक उम्मीदवार जो राउंड-1 में भाग लेने में असमर्थ थे, उन्हें 28 जून तक एक लघु वीडियो और लिखित निबंध के रूप में अपनी रूचि की अभिव्यक्ति (EOI) प्रस्तुत करने का अवसर दिया था। इन प्रस्तुतियों के विस्तृत मूल्यांकन के आधार पर राउंड-2 के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए हैं। उम्मीदवारों को अनुलग्नक-ए में सूचीबद्ध किया गया है। चयन प्रक्रिया के दौरान राउंड-2 में आनलाइन योग्यता मूल्यांकन किया जाएगा।

 

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now