Haryana news : हरियाणा में कैबिनेट मंत्री के निवास पर मिला कांस्टेबल का शव, जाने क्या है पूरा मामला ?

On: March 21, 2026 9:11 PM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। आज सुबह गुड़गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कैबिनेट मंत्री के निवास पर गुड़गांव पुलिस के एक कांस्टेबल का शव मिला।

जानकारी के मुताबिक, कांस्टेबल अपनी ड्यूटी पर मंत्री निवास पर बने गार्ड रूम में मौजूद था। सुबह जब पुलिसकर्मी यहां आए तो कांस्टेबल को मृत पाया जिसके बाद इसकी सूचना मंत्री सहित पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची सिविल लाइन्स थाना पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी।Haryana news

मिली जानकारी के अनुसार, मूल रूप से झज्जर के गांव सुखपुरा के रहने वाले जगबीर सिंह (49) गुड़गांव पुलिस में बतौर कांस्टेबल तैनात थे। उनकी ड्यूटी मंत्री राव नरबीर की सुरक्षा में थी। रात करीब ढाई बजे वह गार्ड रूम में मौजूद थे और यहां कॉफी के साथ ही कुछ नशीला पदार्थ खा लिया और अपनी जान दे दी। सुबह जब ड्यूटी बदलने के समय पर अन्य पुलिसकर्मी यहां पहुंचे तो जगबीर को मृत अवस्था में पाया। इसकी सूचना मंत्री राव नरबीर सहित सिविल लाइन्स थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेने के साथ ही मौके पर जांच शुरू कर दी। Haryana news

जानकारी के मुताबिक, प्रारंभिक तौर पर जांच के दौरान पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि जगबीर सिंह कई दिनों से परेशान चल रहे थे। हाल ही में उनके परिवार में बच्चों ने अपनी मर्जी से शादी कर ली थी। एक ही गांव में शादी होने के कारण वह काफी परेशान चल रहे थे। ऐसे में माना जा रहा है कि इसी से आहत होकर जगबीर ने यह कदम उठाया होगा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now