Haryana news : हरियाणा में कारोबारी के घर हुई चोरी, जांच में जुटी पुलिस 

On: March 21, 2026 9:12 PM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। पानीपत में चोरों ने सेक्टर-12 में हैंडलूम कारोबारी की कोठी में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी के मुताबिक, चोर घर से करीब 18 लाख रुपये की नकदी और 50 तोले से ज्यादा सोने के गहने चोरी कर ले गए। पुलिस को पीड़ित परिवार ने मामले की सूचना दी। चोरी की जानकारी मिलने के बाद थाना चन्दनीबाग और सीआईए की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। Haryana news
मिली जानकारी के अनुसार, सेक्टर-12 में हैंडलूम कारोबारी ओमप्रकाश कटारिया की कोठी है। बताया जा रहा है कि रविवार रात को चोर छत के रास्ते मकान में घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।Haryana news

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now