Haryana News: हरियाणा में 6 लाख 36 हजार परिवार के कटे बीपीएल कार्ड, ये सुविधाएं भी नहीं मिलेंगी

On: March 21, 2026 11:21 PM
Follow Us:
Haryana News BPL cards of 6 lakh 36 thousand families in Haryana have been cancelled, they will not get these facilities

Haryana News: हरियाणा की सैनी सरकार फर्जी बीपीएल परिवारों पर सख्त है। सरकार की सख्ती के बाद से पिछले चार महीने में करीब 6 लाख 36 हजार परिवार गरीबी रेखा से नीचे (BPL) कैटेगरी से बाहर हो गए हैं। खबरों की मानें, तो मार्च में प्रदेश में BPL परिवारों की संख्या 52,50,740 थी। जबकि, 30 जून को घटकर 46,14,674 तक पहुंच गई है। अब इन्हें BPL के तहत मिलने वाली सुविधाएं नहीं मिलेगी।

दरअसल, बीपीएल धारकों को सरकार की ओर से गेहूं, तेल, दाल, चीनी की सुविधाएं मिलती हैं। विपक्ष ने BPL परिवारों की बढ़ती संख्या को लेकर सरकार पर कई बार निशाना साधा था। एक समय में BPL की आबादी करीब 75 प्रतिशत पहुंच गई थी।

वहीं मार्च में सीएम सैनी ने मौका देते हुए कहा था कि वे स्वयं परिवार पहचान पत्र में अपनी आय ठीक करवा लें, वरना जांच के बाद उनसे न सिर्फ पिछली सारी सुविधाओं की वसूली होगी, बल्कि कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। इसके बाद कई परिवारों ने अपनी स्तर से नाम हटवा लिए। वहीं लाखों परिवारों को सरकार ने जांच के बाद बीपीएल कैटेगरी से बाहर कर दिया है और उनके राशन काट दिए है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now