Haryana News: हरियाणा के मशहूर मुरथल ढाबे का बिल वायरल, 1 परांठा दिया 1100 रुपये में

On: March 21, 2026 11:17 PM
Follow Us:
Haryana News: Bill of Haryana's famous Murthal Dhaba goes viral, 1 paratha given for Rs 1100

Haryana News: बड़े-बड़े पराठों के लिए मशहूर हरियाणा का मुरथल का बिल फिर से चर्चा में है। यहां 1 पराठें का बिल 1184 रुपये का है, जिसमें केवल एक पराठें और पानी की बोतल की कीमत लगाई गई है।

जब ग्राहक के सामने यह बिल आया तो उसके होश उड़ गए। उसने ढाबा मालिक से इसको लेकर सवाल किया तो जवाब न देकर उसे पेमेट करने के लिए कहा गया। ग्राहक ने पेमेंट तो कर दिया लेकिन इस बिल को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

dbgifmagic 2025 07 05t181223477 1751719689

इसमें लिखा-एक पराठें और पानी की बोतल की कीमत 1148 रुपये। इतने में तो पूरे परिवार का पेट भर जाएगा।

यह बिल सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों को प्रतिक्रियाएं सामने आई। वहीं जब मामला ढाबा संचालक तक पहुंचा तो उसने अपनी सफाई दी। कहा कि परांठा 21 इंच का था, डिस्काउंट न मिलने पर ग्राहक ने बिल को गलत तरीके से पेश किया।

मामले में ढाबा प्रबंधन ने दी सफाई
ढाबा के मैनेजर मंगल मालिक से बात की गई तो उन्होंने सफाई देते हुए कहा का परांठा साधारण नहीं था। यह 21 इंच का स्पेशल परांठा था, जिसमे 6 तरह की सब्जियां, रायता, सलाद, गुलाब जामुन, खीर और 4 पापड़ शामिल थे। यह परांठा एक तरह का फुल मील था, जिसे 5-6 लोगों ने मिलकर खाया।

20% डिस्काउंट न मिलने पर बिल को किया वायरल
ढाबा मैनेजर मंगत मालिक ने बताया कि दिल्ली से आए कुछ लोगों ने खाना खाने के बाद 20 प्रतिशत डिस्काउंट की डिमांड की। लेकिन डिस्काउंट नहीं मिलने पर उन्होंने बिल को गलत तरीके से पेश कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जबकि, असलियत यह थी कि एक ही परांठा 5-6 लोगों ने शेयर किया था और यह एक संपूर्ण भोजन जैसा था।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now