Haryana News: हरियाणा के खिलाड़ियों को बड़ा झटका, ग्रेडेशन सर्टिफिकेट रद्द, कारण जानकर फैंस रह जाएंगे हैरान

On: March 21, 2026 8:41 PM
Follow Us:
Haryana News: हरियाणा के खिलाड़ियों को बड़ा झटका, ग्रेडेशन सर्टिफिकेट रद्द, कारण जानकर फैंस रह जाएंगे हैरान

Haryana News: हरियाणा खेल विभाग ने स्पष्ट किया है कि आगामी हरियाणा स्टेट गेम्स 2025 में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को मिलने वाले सर्टिफिकेट के आधार पर अब कोई स्पोर्ट्स ग्रेडेशन सर्टिफिकेट (खेल ग्रेडेशन प्रमाण पत्र) जारी नहीं किया जाएगा। खेल विभाग के प्रधान सचिव की ओर से हरियाणा ओलंपिक संघ (एचओए) को इस संबंध में पत्र भेजा गया है।

स्पष्ट किया गया नियम

पत्र में कहा गया है कि स्टेट गेम्स के प्रचार में यह कहा जा रहा है कि प्रतियोगिता के सर्टिफिकेट से खिलाड़ियों को ग्रेडेशन का लाभ मिलेगा। खेल विभाग ने स्पष्ट किया कि 15 नवंबर 2018 की अधिसूचना के अनुसार हरियाणा स्टेट गेम्स के सर्टिफिकेट ग्रेडेशन के लिए मान्य नहीं हैं।

कौन सी प्रतियोगिताएं मान्य हैं

खेल विभाग ने कहा कि केवल वही टूर्नामेंट और प्रतियोगिताएं ग्रेडेशन के लिए मान्य हैं, जो विभाग द्वारा स्वीकृत और अधिसूचना में सूचीबद्ध हैं। स्टेट गेम्स बड़े स्तर पर आयोजित होने के बावजूद वर्तमान में मान्य प्रतियोगिताओं की सूची में शामिल नहीं हैं। इसलिए, इसमें भाग लेने वाले खिलाड़ियों को मिलने वाले प्रमाण पत्र के आधार पर किसी भी स्तर का खेल ग्रेडेशन प्रमाण पत्र जारी नहीं होगा।

खिलाड़ियों के लिए चेतावनी

खेल विभाग ने खिलाड़ियों से अपील की है कि वे किसी भी आयोजन में भाग लेने से पहले उसकी मान्यता अवश्य जांच लें। इससे ग्रेडेशन या नौकरी संबंधी लाभों के लिए बाद में किसी भी प्रकार की गलतफहमी नहीं होगी।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now