Haryana news : हरियाणा में बड़ा हादसा, दो लोगों की जिंदा जलने से मौत

On: March 21, 2026 9:16 PM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। रेवाड़ी में बड़ा हादसा हुआ है। बनीपुर चौक पर रात करीब एक बजे केमिकल से भरे कैंटर में आग लगने की वजह से पीछे से आ रही क्रेटा गाड़ी इसकी चपेट में आ गई।

जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद से खाटूश्याम दर्शन के लिए जा रहे चार व्यापारी कार सहित हादसे का शिकार हो गए। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद केमिकल से भरे कैंटर का चालक मौके से फरार हो गया। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि कैंटर में शॉर्ट-सर्किट या लीकेज की वजह से आग लगी होगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। Haryana news

मिली जानकारी के अनुसार, व्यापारी क्रेटा कार से गाजियाबाद से खाटूश्याम जा रहे था। जैसे ही वे बनीपुर चौक के पास पहुंचे, तभी आगे चल रहे केमिकल से भरे कैंटर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कैंटर से उठी आग की लपटें पीछे आ रही कार तक पहुंच गईं। कार में फंसे चार लोगों में से दो को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और वे जिंदा जल गए। वहीं, दो बुरी तरह झुलस गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना डरावना था कि कुछ ही मिनटों में कैंटर और कार दोनों आग के गोले में तब्दील हो गए। Haryana news

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now