Haryana News: हरियाणा के इस जिले में 5 धार्मिक स्थलों के लिए AC बस सेवा शुरू, जानिए समय-सारणी और टिकट बुकिंग प्रक्रिया

On: March 21, 2026 8:41 PM
Follow Us:
Haryana News: हरियाणा के इस जिले में 5 धार्मिक स्थलों के लिए AC बस सेवा शुरू, जानिए समय-सारणी और टिकट बुकिंग प्रक्रिया

Haryana News: हरियाणा रोडवेज ने रोहतक से पांच प्रमुख धार्मिक स्थलों के लिए एयर कंडीशंड (AC) बसों की शुरुआत की है। इन बसों से श्रद्धालु रोजाना आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा कर सकेंगे। बसों का उद्घाटन मेयर रामअवतार वाल्मीकि, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, डीसी सचिन गुप्ता और रोडवेज के GM विपिन कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया।

सुविधाजनक और किफायती यात्रा

मेयर रामअवतार वाल्मीकि ने बताया कि सरकार लगातार जनकल्याण के लिए नई परियोजनाएँ शुरू कर रही है। रोहतक डिपो से शुरू की गई ये नई AC बसें यात्रियों को आरामदायक सफर उपलब्ध कराएँगी। इन बसों का किराया सामान्य बसों से मात्र 50 रुपए अधिक रखा गया है, जिससे यह यात्रियों के बजट में फिट रहती हैं।

5 प्रमुख धार्मिक स्थलों के लिए सेवा

रोडवेज GM विपिन कुमार ने बताया कि ये बसें वृंदावन, मेहंदीपुर, बालाजी, हरिद्वार और हल्द्वानी के लिए प्रतिदिन रवाना होंगी और अगले दिन वापसी करेंगी। रोहतक से वृंदावन का किराया 357 रुपए तय किया गया है। बसें दोपहर 12:10 बजे रोहतक से रवाना होंगी और वृंदावन से सुबह 5 बजे वापस आएँगी।

विपिन कुमार ने कहा कि छठ पूजा के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बस सेवा और कर्मचारियों की ड्यूटी बढ़ाई जाएगी। सिटी बसों को भी बढ़ती मांग के अनुसार सड़कों पर उतारा जाएगा। वृंदावन और हरिद्वार रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण लंबी दूरी की AC बसें चलाई जाएंगी।

यात्रियों को बड़ी राहत

इस पहल से धार्मिक स्थलों की यात्रा अधिक सुगम और सुरक्षित बनेगी। श्रद्धालुओं को आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा और धार्मिक यात्राओं में परेशानी कम होगी।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now