Haryana News: हरियाणा के अंबाला से पंजाब के जालंधर तक बिछाई जाएगी नई रेल लाइन, 160 KM प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन!

On: March 21, 2026 11:55 PM
Follow Us:
Haryana News: A new railway line will be laid from Ambala in Haryana to Jalandhar in Punjab, the train will run at a speed of 160 KM per hour!

Haryana News: हरियाणा के अंबाला से जालंधर तक तीसरी नई रेलवे लाइन बिछाई जाएगी। इस प्रोजेक्ट पर करीब 3,200 करोड़ रुपये खर्च होंगे। रेलवे ने इस मार्ग पर लगातार बढ़ रही ट्रेनों की संख्या को देखते हुए यह फैसला किया है। इस योजना के लिए रेलवे ने सर्वे पूरा करवा लिया है। वहीं रेलवे के निर्माण विभाग ने भी प्रस्ताव तैयार करके रेलवे बोर्ड के पास भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक,  इस नई लाइन के लिए हरियाणा और पंजाब में 20 -30 फुट तक जालंधर से अंबाला की ओर आने वाली पुरानी रेलवे लाइन के साथ ही जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। आने वाले कुछ दिनों में इस प्रस्ताव पर मोहर लग जाएगी। मोहर लगते ही फंड को लेकर कार्रवाई शुरु होगी और फिर इस योजना के तहत हरियाणा और पंजाब की सरकारों के साथ मिलकर भूमि अधिग्रहण का काम किया जाएगा। भूमिग्रहण को लेकर रेलवे और सरकार की तरफ से लोगों को राशि भी वितरित की जाएगी। इससे जुड़ी पूरी जानकारी भी सर्वे रिपोर्ट में है।

बिछाई जाएगी 153 किमी लंबी लाइन

खबरों की मानें, तो अंबाला रेल मंडल के अधीन नई रेल लाइन बिछाने का काम किया जाएगा। इस रेलवे लाइन की लंबाई लगभग 153 किमी होगी, जो अंबाला से लेकर जालंधर तक बिछाई जाएगी। रेलवे की ओर से यह कार्य दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में अंबाला से लुधियाना तक और दूसरे चरण में लुधियाना से जालंधर तक रेल लाइन बिछाने का काम किया जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि,  पूर्व में चल रही ट्रेनों का संचालन किसी भी तरह से बाधित न हो।

160 KM प्रतिघंटा की स्पीड से दौड़ सकेगी ट्रेन

खबरों की मानें, तो अंबाला से जालंधर तक बिछाई जाने वाली रेल लाइन का काम अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से कराया जाएगा। इस नई रेल लाइन को इस ढंग से तैयार किया जाएगा ताकि सभी ट्रेनें 130 KM से लेकर 160 KM प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ सकें। इस नई लाइन को भी सेंसर प्रणाली और स्विच सिस्टम से लैस किया जाएगा। ताकि, दुर्घटना की संभावना कम रहे। इसके अलावा इस नई रेल लाइन पर सिग्नल सिस्टम भी ऑटोमैटिक प्रणाली से लैस होगा।

दिल्ली से अंबाला तक भी बिछेंगी दो रेलवे लाइनें

खबरों की मानें, तो दिल्ली से अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन तक दो नई रेल लाइनें बिछाई जाएंगी। यह काम दिल्ली मंडल के अधीन किया जाएगा। इस पर भी पांच से छह हजार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इस नई रेल लाइन के सर्वे का काम पूरा हो चुका है और  जल्द ही इस पर भी रेलवे बोर्ड की मोहर लग सकती है। यह पूरा काम ड्रोन के माध्यम से किया गया है। इस दौरान यह भी ध्यान रखा गया है कि बीच रास्ते में आने वाली किसी भी इमारत को किसी तरह का नुकसान न पहुंचे। इसके लिए रेलवे लाइन पर आरओबी और आरयूबी बनाने की प्लानिंग है।

क्या बोले अधिकारी 

अंबाला मंडल के डीआरएम विनोद भाटिया ने बताया कि दिल्ली से अंबाला और अंबाला से जालंधर तक नई रेल लाइन को लेकर सर्वे किया गया था। संबंधित विभाग ने इसे रेलवे बोर्ड को भेज दिया है, आगामी जो भी निर्देश मिलेंगे, उसके तहत ही काम किया जाएगा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now