Haryana News: हरियाणा की औद्योगिक संरचना विकास निगम (Haryana State Industrial and Infrastructure Development Corporation) ने खरखौदा इंडस्ट्रियल मॉडल टाउन (Industrial Model Town) के फेज-2 (Phase-2) विस्तार की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सबसे पहले जमीन का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके बाद Industrial Model Town का विस्तार सोनीपत (Sonipat) और झज्जर (Jhajjar) की ओर किया जाएगा। इस काम के तहत किसानों की जमीन को चिन्हित किया जाएगा ताकि आगे की योजना बन सके।
बताया जा रहा है कि IMT के विस्तार के लिए लगभग 5800 एकड़ जमीन पर काम शुरू होगा। हरियाणा औद्योगिक विकास निगम (Haryana State Industrial and Infrastructure Development Corporation) ने इस योजना को इस तरह से तैयार किया है कि जमीन का चयन इस प्रकार किया जाए कि केएमपी एक्सप्रेसवे (KMP Expressway) को पार न करना पड़े।Haryana News
इस नए क्षेत्र को दिल्ली-जम्मू कटरा एक्सप्रेसवे (Delhi-Jammu Katra Expressway) से जोड़ा जाएगा। इससे भविष्य में यहां बनने वाले उद्योगों को दोनों एक्सप्रेसवे का सीधा फायदा मिलेगा और कारोबार को बेहतर रास्ते मिलेंगे।
सोनीपत (Sonipat) के खरखौदा (Kharkhoda) क्षेत्र के पांच गांवों की जमीन पर IMT (Industrial Model Township) का विस्तार किया जाएगा। इसी के चलते झज्जर (Jhajjar) के छह गांवों में 3,625 एकड़ जमीन चिन्हित कर ली गई है। वहीं सोनीपत (Sonipat) के पांच गांवों की जमीन को भी 2,175 एकड़ तक बढ़ाया गया है। आसपास के गांवों में जमीन की कीमतें तेजी से बढ़कर 8 से 10 करोड़ रुपये प्रति एकड़ तक पहुंच चुकी हैं।Haryana News

















