Haryana News: हरियाणा के इस जिले में बनने जा रही फिल्म सिटी, जानिए इसमें क्या-क्या होगा खास

On: March 21, 2026 8:41 PM
Follow Us:
Haryana News: हरियाणा के इस जिले में बनने जा रही फिल्म सिटी, जानिए इसमें क्या-क्या होगा खास

Haryana News: हरियाणा के पंचकूला जिले में जल्द ही एक भव्य फिल्म सिटी स्थापित की जाएगी। इसके लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) ने डिमार्केशन का काम शुरू कर दिया है। राज्य सरकार ने पिंजौर में फिल्म सिटी बनाने की घोषणा पहले ही कर रखी थी और अब इस पर तेजी से कार्य किया जा रहा है।

कहाँ बनेगी फिल्म सिटी?

यह फिल्म सिटी पिंजौर सेक्टर-29 में 100 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जाएगी। HSVP की ओर से डिमार्केशन का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और प्रोजेक्ट का नक्शा तैयार है। फिलहाल CLU (Change of Land Use) की प्रक्रिया चल रही है। सरकार की मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

निर्माण के चरण और इतिहास

फिल्म सिटी का निर्माण दो चरणों में किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आठ साल पहले इस फिल्म सिटी की घोषणा की थी। HSVP ने 5 करोड़ रुपये की लागत से एक कंसल्टेंट एजेंसी को नियुक्त किया था, जिसने विस्तृत रिपोर्ट तैयार की। उसी रिपोर्ट के आधार पर अब जमीन का सीमांकन शुरू किया गया है।

HSVP के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर एन. के. पायल के अनुसार, यह फिल्म सिटी हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी की तर्ज पर विकसित होगी। संचालन, रखरखाव और आय के स्रोतों की योजना पहले ही तैयार की जा चुकी है। प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद अनुमान है कि सालाना करीब 5 करोड़ रुपये का रेवेन्यू प्राप्त होगा।

फिल्म सिटी में विशेष सुविधाएं

इस आधुनिक फिल्म सिटी में फिल्म निर्माण से जुड़ी सभी सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा। प्रस्तावित सुविधाओं में शामिल हैं:

  1. इनडोर और आउटडोर स्टूडियो

  2. रेलवे स्टेशन का सेटअप

  3. मंदिर और अस्पताल का सेट

  4. सेंट्रल प्लाजा

  5. गांव का सेट

  6. प्राइवेट बोट सेट

  7. रिकॉर्डिंग थिएटर

  8. फोटोग्राफी स्टूडियो

  9. सुंदर पार्क

  10. रेजिडेंशियल अपार्टमेंट

  11. फाइव स्टार होटल

  12. अत्याधुनिक ऑडिटोरियम

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

Leave a Comment