Haryana News: दीपावली के त्यौहार के बाद हरियाणा के कई शहरों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब हो गई है। देशभर के प्रदूषित शहरों की सूची में हरियाणा के जींद, धारूहेड़ा (रेवाड़ी), नारनौल, रोहतक, गुरुग्राम, बहादुरगढ़ (झज्जर), चरखी दादरी और सिरसा शामिल हैं।
खतरनाक AQI स्तर
दीपावली की रात 15 जिलों में AQI 500 तक पहुंच गया था, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक माना जाता है। खासतौर पर जींद का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 421 तक दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। वहीं, धारूहेड़ा में AQI 412 और बहादुरगढ़ में 368 तक पहुंच गया।
दिल्ली भी पीछे रह गई
हरियाणा के इन शहरों में प्रदूषण का स्तर इतना बढ़ गया कि राजधानी दिल्ली भी पीछे रह गई। राजस्थान के भिवाड़ी 7वें और दिल्ली 10वें स्थान पर रहे।
हिसार के गीतांजलि अस्पताल के फिजिशियन डॉ. कमल किशोर ने लोगों को सलाह दी है कि इस खतरनाक प्रदूषित माहौल में घर से बाहर निकलते समय N-95 या डबल सर्जिकल मास्क जरूर पहनें। इससे स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों से बचा जा सकता है।
हरियाणा के 8 सबसे प्रदूषित शहर और AQI स्तर
जींद: 421
धारूहेड़ा: 412
नारनौल: 390
रोहतक: 376
गुरुग्राम: 370
बहादुरगढ़: 368
चरखी दादरी: 353
सिरसा: 353
















