Haryana News: हरियाणा सब इंस्पेक्टर समेत पुलिस कर्मियों पर गाज गिरी है। पीडबल्यूडी मंत्री रणबीर सिंह गंगवा के काफिले की पायलट गाड़ी के एक्सीडेंट के मामले में सब इंस्पेक्टर सहित 3 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। हांसी के एसपी यशवर्द्धन की चांज में सामने आया कि मंत्री की कार को एस्कॉर्ट करने के बाद पीसीआर स्टाफ अपने निजी काम से भिवानी के मुंढाल गांव चला गया।
वहां से लौटते हुए गढ़ी गावं के पास पीसीआर ट्रक से टकरा गई। जिस कारण पूरी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि शुक्रवार को एक्सीडेंट के बाद पुलिस कर्मचारियों ने कहा था मंत्री रणबीर गंगवा को छोड़ने के बाद जबवे गढ़ी की ओर रहे थे तो उनकी गाड़ी ट्रक से टकरा गई।

















