Haryana Metro News: हरियाणा की आम जनता जल्द कर सकेगी मेट्रो से सफर, कुल 6 हजार करोड़ रुपए होंगे खर्च

On: March 22, 2026 9:22 AM
Follow Us:
Haryana Metro News: The general public of Haryana will soon be able to travel by metro, a total of 6 thousand crore rupees will be spent

केंद्र सरकार ने दिल्ली के लोगों को बड़ी खुशखबरी दी है। सरकार ने हरियाणा के कुंडली तक मेट्रो लाइन के निर्माण को मंजूरी दी थी। अब पीएम मोदी रविवार को इस मेट्रो लाइन के निर्माण की आधारशिला रखेंगे। मेट्रो का काम करीब 4 साल में पूरा होगा। इस मेट्रो के निर्माण से इस इलाके में रहने वाले लाखों लोगों को फायदा होगा। इस योजना में कुल 6,231 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

यह मेट्रो कॉरिडोर रिठाला से बवाना होते हुए नरेला तक जाएगा। रिठाला-नरेला-कुंडली मेट्रो कॉरिडोर का विस्तार मौजूदा रेड लाइन के तौर पर किया जाना है। रिठाला से आगे यह रोहिणी के सेक्टर 25 से होते हुए सेक्टर 34 तक पहुंचेगा, जिसके बाद मेट्रो बवाना में प्रवेश करेगी और यहां से मेट्रो निकलकर नरेला होते हुए हरियाणा के कुंडली तक जाएगी।

दिल्ली मेट्रो से हरियाणा राज्य में पहुंचने वाली यह चौथी मेट्रो लाइन होगी। क्योंकि इससे पहले मेट्रो लाइन गुरुग्राम, फरीदाबाद और बहादुरगढ़ तक भी पहुंच चुकी है। रिठाला-नरेला-कुंडली मेट्रो कॉरिडोर में कुल 21 स्टेशन बनाए जा रहे हैं। 26.5 किलोमीटर लंबी लाइन में कुल 21 स्टेशन होंगे। इसका निर्माण 4 साल में पूरा होगा। इस मेट्रो लाइन के बनने से नरेला, बवाना और अलीपुर जैसे इलाकों की कनेक्टिविटी दूसरी जगहों से बेहतर हो जाएगी।

दिल्ली में मेट्रो लाइन का विस्तार किया जा रहा है। इससे अलग-अलग इलाकों में रहने वाले लोगों को मदद मिल रही है। फेज 4 में कुल 6 कॉरिडोर बनाए जाने हैं, जिनमें से 3 पर काम शुरू हो चुका है। इसके अलावा दो का शिलान्यास हो चुका है। रिठाला-नरेला-कुंडली कॉरिडोर पर भी जल्द काम शुरू होगा।

यहां पढ़ें कौन-कौन से स्टेशन बनेंगे:-
नाथूपुर, कुंडली, नरेला सेक्टर-5, नरेला, नरेला स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, अनाज मंडी नरेला, भोरगढ़ गांव, डिपो स्टेशन, न्यू सनोथ, बवाना जेजे कॉलोनी, बवाना औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर: 1-2, बवाना औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर: 3-4, रोहिणी सेक्टर-34, रोहिणी सेक्टर-35, बरवाला, रोहिणी सेक्टर-36, रोहिणी सेक्टर-32, रोहिणी सेक्टर-31, रोहिणी सेक्टर-26, रोहिणी सेक्टर-25, रिठाला।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now