Haryana Kisan News: हरियाणा के किसानों के लिए बड़ी खबर, खेतों में बिजली के टाइम में हुआ ये बदलाव

On: March 22, 2026 9:06 AM
Follow Us:
Haryana Kisan News

Haryana Kisan News: हरियाणा के लोगों के लिए अहम खबर आई है। इस बार हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। प्रदेश में बिजली की आपूर्ति कम कर दी गई है। मार्च और अप्रैल इन दो महीनों में गेहूं की कटाई शुरू हो जाती है। बिजली निगम ने घर और खेती के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है कि घर और खेती के लिए कितने समय बिजली मिलेगी।

अब खेतों में बिजली की आपूर्ति 8 घंटे और घरेलू आपूर्ति 16 घंटे कर दी गई है। इस नियम के अनुसार चारों डिवीजन में अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति तय होगी। कुरुक्षेत्र जिला पंचकूला डिवीजन में आता है, जबकि करनाल, पानीपत रोहतक डिवीजन में आते हैं।

खेती का समय रोहतक में रात 10:45 से सुबह 5:45 बजे तक, शाम को 6:45 से 7:45 बजे तक। हिसार में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक, शाम को 5:15 से 6:15 बजे तक। पंचकूला में रात 10:30 बजे से सुबह 5:30 बजे तक, शाम 6:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक।

घर का समय

  • हिसार में शाम 6:30 बजे से सुबह 6:30 बजे तक, दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक।
  • रोहतक में शाम 6:45 बजे से सुबह 6:45 बजे तक, दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक।
  • पंचकूला में शाम 6:00 बजे से सुबह 6:30 बजे तक, सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक।

नई समय सारिणी

बिजली निगमों के आदेशानुसार हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्रों में 30 अप्रैल तक सुबह 8:00 बजे से शाम 6:30 बजे तक बिजली कटौती रहेगी। इसके अलावा दोपहर 12:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली कटौती रहेगी। पंचकूला में रात 10:30 बजे से सुबह 5:30 बजे तक, शाम 6:00 बजे से 7:00 बजे तक। यह फैसला खास तौर पर उन इलाकों में लागू किया गया है जहां खेतों के ऊपर से हाईटेंशन बिजली की लाइनें गुजरती हैं।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now