Haryana Heavy Rain Alert: हरियाणा के इन जिलों में आंधी तूफान के साथ बरसेंगे बादल, भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

On: March 21, 2026 11:24 PM
Follow Us:
Haryana Heavy Rain Alert Rain will wreak havoc in these districts of Haryana today, Orange alert for very heavy rain issued

Haryana Heavy Rain Alert: हरियाणा में मौसम विभाग ने आज यानी 30 जून से लेकर 3 जुलाई तक के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने 30 जून के लिए ऑरेंज अलर्ट और 1, 2 और 3 जुलाई के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग का कहना है कि आज यानी सोमवार को चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत, जींद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

वहीं  गुरूग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी में भी बारिश होने की संभावना है।

यहां होगी बहुत भारी बारिश

मौसम विभाग की मानें, तो आज अम्बाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत, जींद में अलग-अलग स्थानों पर आंधी/बिजली/भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा चंडीगढ़, पंचकुला, झज्जर, गुरुग्राम, फ़रीदाबाद, रोहतक, फ़तेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी में बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now