Haryana: हरियाणा को जल्द मिल सकता है 23वां जिला, जानिए किन तीन नामों की चर्चा सबसे आगे

On: March 21, 2026 8:41 PM
Follow Us:

Haryana: हरियाणा सरकार राज्य के 23वें जिले की घोषणा की तैयारी में है। बता दे कि यह ऐलान 1 नवंबर 2025 को हरियाणा दिवस के अवसर पर किया जा सकता है। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के सूत्रों के अनुसार, सरकार पहले चरण में इन्हीं तीन में से किसी एक को नया जिला घोषित कर सकती है, जबकि अन्य प्रस्तावों पर जनगणना के बाद विचार होगा।Haryana

 

 

इन जिलो पर प्रस्ताव लंबित: बता दें कि फिलहाल सरकार के पास 10 नए जिलों के प्रस्ताव लंबित हैं, जिनमें असंध, नारायणगढ़, मानेसर, पिहोवा, बरवाला, सफीदों, पटौदी, डबवाली, हांसी और गोहाना प्रमुख हैं। हालांकि, इन सभी में से तीन स्थान — गोहाना, हांसी और डबवाली को लेकर सरकार का रुख सबसे स्पष्ट माना जा रहा है।

 

बता दे कि फिलहाल गोहाना फिलहाल सोनीपत जिले के अंतर्गत आता है और इसे जिला बनाए जाने से सोनीपत, रोहतक और जींद की भौगोलिक सीमाओं पर असर पड़ सकता है। हांसी वर्तमान में हिसार जिले का हिस्सा है, जबकि डबवाली सिरसा जिले के अंतर्गत आता है और पंजाब की सीमा से सटा हुआ है।Haryana

डबवाली को पहले ही पुलिस जिला बनाया जा चुका है, जिससे इसके जिले बनने की संभावनाएं और मजबूत मानी जा रही हैं। इसी को लेकर प्रयास लगाए जा रहे है कि एक नवंबर को हरियाण दिवस पर इसका ऐलान किया जा सकता है।Haryana

हरियाणा में कब-कब जिले बने, यहां पढें अपडेट: बता दें कि 1 नवंबर 1966 को हरियाणा अलग प्रदेश बना। उसमय हरियाणा में केवल 7 जिले थे। इनमें अंबाला, जींद, हिसार, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, करनाल व रोहतक शामिल थे।Haryana

1972 में भिवानी व सोनीपत, 1973 में कुरुक्षेत्र, 1975 में सिरसा, 1979 में फरीदाबाद, 1989 में यमुनानगर, कैथल, रेवाड़ी, पानीपत जिले बनें।1995 में पंचकूला, 1996 में फतेहाबाद, 1997 में झज्जर, 2005 में नूंह, 2008 में पलवल, 2016 में चरखी दादरी को जिला बनाया गया। उसके बाद से कोई नया जिला नहीं बनाया गया है। पिछले दो साल से चर्चा तो जारी है लेकिन फाईनल सूची तैयार नहीं की गई है।Haryana

बता दे कि हरियाणा में आखिरी बार वर्ष 2016 में दादरी को नया जिला बनाया गया था, जो पहले भिवानी जिले का हिस्सा था। अब सरकार प्रदेश की प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के लिए नए जिलों पर विचार कर रही है। वहीं, लोकसभा और विधानसभा सीटों की संख्या बढ़ाने पर निर्णय आगामी जनगणना के बाद लिया जाएगा।Haryana

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now