Haryana GST: GST की नई दरें लागू होने 4 हजार करोड़ रुपए का फायदा, जानिए कैसे ?

On: March 21, 2026 10:49 PM
Follow Us:
BREAKING NEWS

Haryana GST: हरियाणा के CM  नायब सिंह सैनी ने कहा है कि गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) की नई दरें लागू होने से हरियाणा के लोगों को लगभग 4 हजार करोड़ रुपए का फायदा मिलेगा। दिल्ली में GST काउंसिल की मीटिंग से वापस आने के बाद शनिवार को चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए नायब सैनी ने ये बातें बताई। Haryana  GST

 

हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने बताया कि इस साल 2025-26 में अगस्त तक कुल GST कलेक्शन में 20% की बढ़ोतरी हुई है। GST कलेक्शन के मामले में हरियाणा देश के बड़े राज्यों में 5वें नंबर पर है। जबकि पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 में हरियाणा ने कुल 39 हजार 743 करोड़ रुपए का GST इकट्ठा किया था।Haryana  GST

 

 

Haryana  GST इकट्ठा करने में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। पिछले साल के अगस्त महीने में जितना GST इकट्ठा हुआ था, उससे इस साल 31% ज्यादा GST इकट्ठा हुआ है, जो कि एक रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में GST के स्लैब में बड़ी कटौती की गई है, जिससे रोजमर्रा की चीजें सस्ती होंगी।

कृषि उपकरणों पर 5% GST: CM ने बताया कि सिंचाई और जुताई की मशीनरी जैसे कृषि उपकरणों पर GST 12% से घटकर कर 5 प्रतिशत किया गया है। ट्रैक्टर और पार्ट्स पर GST दरों को कम करने के फैसले का भी स्वागत करते हैं। सौर ऊर्जा उपकरणों पर भी GST को कम किया गया है।Haryana  GST

गरीब आदमी को जाने क्या होगा फायदा: CM सैनी ने कहा कि Delhi में हुई GST काउंसिल की 56वीं मीटिंग में कई राज्यों ने GST कम होने पर चिंता जताई। हालांकि, केंद्र ने तर्क दिया कि स्लैब कम करने से गरीब आदमी मजबूत होगा। लग्जरी और हानिकारक चीजों के लिए 40% की दर रखी गई है। इसमें वर्गीकरण संबंधी विवाद कम होने और मुकदमे बाजी से बचकर करदाताओं को लाभ होगा।

खाद्य पदार्थों से GST खत्म किया: उन्होंने कहा कि लोगों पर टैक्स का बोझ कम करने के लिए सैस को भी समाप्त किया है। GST सुधारो में कृषि और किसानों का विशेष ध्यान रखा गया है। कृषि उपकरणों पर GST कम करने के लिए सीएम सैनी ने वित्त मंत्री का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि रोजमर्रा के खाद्य पदार्थों पर GST को समाप्त किया गया है।

 

महिलाओं की हो गई बल्ले बल्ले: CM सैनी ने कहा कि महिला उद्यमियों के लिए सिलाई मशीन पर भी GST 18% से घटाकर 5% किया गया है। आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं पर GST 12% से घटाकर शून्य किया गया है। मेडिकल उपकरणों पर भी GST को 5 प्रतिशत किया गया है।

कारों में पेट्रोल के लिए 1200 सीसी तक डीजल के लिए 1500 सीसी तक की इंजन क्षमता वाली गाड़ियों की GST दर 28% से घटाकर 18 प्रतिशत किया गया है। सीमेंट पर भी GST 28% से घटाकर 18% किया गया, इससे निर्माण लागत कम होगी।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now