Haryana Govt: दो करोड लोगों की बल्ले बल्ले, 10 जिलों में 74 अवैध कॉलोनियों को किया वैध, जानिए पढें सूची

On: March 21, 2026 9:52 PM
Follow Us:

Haryana Govt: हरियाणा की नायब सरकार ने प्रदेश के 10 जिलों की 74 और अवैध कालोनियों को वैध किया है। सिरसा जिले में सर्वाधिक 19 अनधिकृत कालोनियों को वैध किया गया है।

इसी तरह से गुरुग्राम में 12, भिवानी और फतेहाबाद जिला में 10-10, यमुनानगर व जींद में 6-6, सोनीपत में 3, झज्जर, कैथल व रोहतक में 2-2 तथा महेंद्रगढ़ और नूंह की 1-1 कालोनी को नियमित किया है।

 

जिलों से आई सर्वे रिपोर्ट के आधार पर शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने इन कालोनियों को नियमित किया है।

निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव विकास गुप्ता ने कालोनियों को नियमित करने का नोटिफिकेशन जारी किया है। वैध घोषित हुई कालोनियों में बिजली-पानी, सड़क, सीवरेज व पार्क जैसी मूलभूत सुविधाएं भी अब सरकार मुहैया कराएगी।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now