Haryana Free Plot scheme: गरीब परिवारों को मिलेगा 30 वर्ग गज का प्लॉट, जानिए पूरी प्रक्रिया

On: March 22, 2026 9:28 AM
Follow Us:
Haryana Free Plot scheme: गरीब परिवारों को मिलेगा 30 वर्ग गज का प्लॉट, जानिए पूरी प्रक्रिया

हरियाणा सरकार ने गरीब परिवारों के लिए एक बेहतरीन योजना शुरू की है, जिसके तहत वे 10 हजार रुपये की बुकिंग राशि देकर 30 वर्ग गज का प्लॉट बुक करा सकते हैं। यह योजना मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत पंजीकृत परिवारों के लिए है। बुकिंग केवल उन्हीं परिवारों के लिए खुली है जो पहले से इस योजना के तहत पंजीकृत हैं।

किसे मिलेगा लाभ?

यह योजना खास तौर पर उन परिवारों के लिए है जिनकी सालाना आय 1 लाख 80 हजार रुपये तक है और जिनके पास अपना घर नहीं है। सरकार ने 16 शहरों में ये प्लॉट चिह्नित किए हैं, जिनमें चरखी दादरी, सिरसा, फतेहाबाद, रोहतक, पलवल, हिसार, अंबाला, करनाल और जींद जैसे शहर शामिल हैं।

बुकिंग प्रक्रिया और भुगतान:

बुकिंग के लिए 10 हजार रुपये की राशि देनी होगी और बाकी राशि तीन साल तक मासिक किस्तों में चुकाई जा सकेगी। इन प्लॉट की कीमत एक लाख रुपये होगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत गरीब परिवारों को मकान निर्माण के लिए 2.25 लाख रुपये की सब्सिडी भी दी जाएगी।

गुरुग्राम और फरीदाबाद में फ्लैट योजना:

इसके अलावा गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे बड़े शहरों में गरीब परिवारों के लिए फ्लैट आवंटन योजना भी लागू की गई है।

महत्वपूर्ण तिथियां और प्रक्रिया:

ऑनलाइन बुकिंग 30 अप्रैल तक की जा सकेगी। इसके बाद आवेदन की जांच की जाएगी और ड्रॉ के जरिए प्लॉट आवंटित किए जाएंगे। संबंधित साइट पर इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने के बाद आवंटित प्लॉट धारकों को प्लॉट का कब्जा दिया जाएगा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now