Haryana News: हरियाणा के नायब सिंह सैनी सरकार के द्वारा राज्यों के किसानों के लिए लगातार महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। राज्य सरकार ने आप किसानों को बिजली पर करोड़ों रुपए की सब्सिडी देने का फैसला किया है। इस वृत्तीय वर्ष में 138.2 करोड़ यूनिट अतिरिक्त बिजली दी जाएगी। आपको बता दे कि किसानों को यह बिजली 10 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से मिलेगा।
गेहूं भंडारण में मिलेगा सहायता (Haryana News)
राज्य सरकार के द्वारा गेहूं भंडारण के लिए भी किसानों को सहायता दी जाएगी। जूट बैग खरीद से किसानों को सुरक्षित भंडारण का लाभ भी मिलेगा। हरियाणा सरकार के द्वारा 550 करोड रुपए की लागत से झूठ और अन्य स्टोरेज बैग खरीदने की मंजूरी दी गई है।
किसानों के लिए सरकार ने उठाया ऐतिहासिक कदम
हरियाणा सरकार के द्वारा राज्य के किसानों को बिजली का कनेक्शन निर्वाध रूप से और जल्द देने के लिए हरियाणा एग्री डिस्काउंट नाम से एक नया बिजली कंपनी बनाया जाएगा। यह कंपनी किसानों को निर्वाण रूप से बिजली उपलब्ध कराएगी।
राज्य में किसानों को सीधा बाजार देने के लिए पूरे राज्य में ग्रामीण हाट मंडियां बनाई जाएगी। हरियाणा सरकार इस वर्ष मशरूम स्ट्रॉबेरी चीकू की खेती को बढ़ावा देने के लिए उत्कृष्टा केंद्र का भी स्थापना करेगी। मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए सिरसा में एक वह केंद्र का स्थापना किया जाएगा।
पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए खास कदम
हरियाणा में पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार के द्वारा 10 करोड़ की लागत से 100 पशुओं वाला आधुनिक डेयरी फार्म का स्थापना किया जाएगा। मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए भी कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे। वहीं राज्य के किसानों को सोलर पंप पर भी अनुदान दिया जा रहा है।
फसल खराब हुई तो सरकार देगी राशि
हरियाणा सरकार के द्वारा राज्य के किसानों का हर संभव मदद किया जा रहा है ताकि राज्य के किस अच्छे से खेती कर सकें और अपनी आजीविका भी अच्छी तरह से चला सके। हरियाणा सरकार ने फैसला किया है कि अगर इस बार बारिश की वजह से फसल खराब हुए हैं तो उसके लिए भी राज्य सरकार किसानों को सहायता राशि देगी। राज्य में लगातार बारिश होने से गेहूं की फसल पर नकारात्मक असर हुआ है।
Also Read:Haryana Weather News: करनाल सहित इन 10 जिलों में होगी तबातोड़ बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया Alert

















