Haryana Crime News: हरियाणा में पिता ने किया अपनी बेटी से रेप, मई में जेल से बाहर आया था आरोपी

On: March 21, 2026 11:24 PM
Follow Us:
father raped his daughter

Haryana Crime News: हरियाणा के पानीपत जिले में एक सौतेले पिता ने अपनी बेटी के साथ रेप किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी दो माह पहले जेल से जमानत पर बाहर आया था। फिलहाल, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अगस्त 2024 में किशोरी ने रेप का केस दर्ज कराकर अपने सौतेले पिता को जेल भिजवाया था। उसने जेल से आते ही फिर अपनी बेटी के साथ रेप कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र का है। यहां एक कॉलोनी में एक बिहार की महिला किराए पर रहती है। उसने बताया कि 12 साल पहले बिहार के ही एक युवक से दूसरी शादी की थी। पहले पति से उसे एक बेटी है। अब उसकी बेटी 16 साल की है। अगस्त 2024 में बेटी पांच माह की प्रेग्नेंट थी। पूछने पर बताया था कि मार्च 2024 में उसके सौतेले पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। इससे वह गर्भवती हुई। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी सौतेले पिता को अरेस्ट कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया था। वह अब मई के पहले हफ्ते में जेल पर बाहर आया था। इसके बाद उसने फिर अपनी बेटी से रेप किया।

25 जून को थाने में दी शिकायत

25 जून को किशोरी ने दोबारा पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसके सौतेले पिता ने 20 मई को उसके साथ रेप किया है। आरोपी पिता ने घर में उसे अकेला पाकर उसके साथ गलत काम किया था। वही उसे धमकी दी थी कि अगर किसी को बताया, तो जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने कराया था गर्भपात

हालांकि, जब लड़की पहले प्रेग्नेंट हुई थी तो पुलिस ने सीडब्ल्यूसी के माध्यम से उसका गर्भपात कराया था। जांच के लिए किशोरी और उसके सौतेले पिता के डीएनए भी सैंपल लिए थे। हालांकि, अब तक रिपोर्ट नहीं आई है। रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।

 

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now