Haryana: हरियाणा के सीएम ने जाना अनिल विज का हालचाल, पैर में चोट के चलते रेस्ट पर हैं विज

On: March 21, 2026 11:30 PM
Follow Us:
Haryana CM enquired about Anil Vij's health, Vij is on rest due to leg injury

Haryana:  हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी ने आज दोपहर अम्बाला छावनी में ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज के आवास पर पहुंच उनका हालचाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

इस दौरान मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी को कैबिनेट मंत्री श्री अनिल विज ने शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इससे पहले मुख्यमंत्री जी के कैबिनेट मंत्री अनिल विज के आवास पर पहुंचने पर मंत्री अनिल विज के भाई राजिंद्र विज, कपिल विज के अलावा चाचा रिटायर्ड विंग कमांडर एसडी विज, गौरव विज, शुभम विज व अन्य परिवार सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया।Haryana

गौरतलब है कि ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के पांव में फ्रेक्चर की वजह से चिकित्सकों ने उन्हें कुछ दिन आराम करने की सलाह दी है।

श्री विज को लगभग एक माह पहले पांव में चोट लग गई थी। चोट की परवाह किए बिना उन्होंने निरंतर विकास कार्यों का जायजा लिया तथा चंडीगढ़ सचिवालय व अन्य स्थानों पर अपने विभाग की मीटिंगों में वह सक्रिय तौर पर हिस्सा लिया।

पैर में अति पीढ़ा के बावजूद उन्होंने अम्बाला छावनी में बाढ़ प्रबंधों का लगातार सात घंटे तक जायजा भी लिया और जिला अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए थे। हालांकि इस दौरान उन्होंने पैर में दर्द को लेकर चिकित्सकों की सलाह पर दवाएं भी ली।Haryana

मगर अति पीढ़ा के बाद उन्होंने शुक्रवार को पैर का एक्स-रे कराया, चिकित्सकों ने पांव के अंगूठे में फ्रेक्चर बताया और उन्हें कुछ दिनों के लिए आराम करने की सलाह दी है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now