Haryana: ASI संदीप लाठर का जींद जिले के जुलाना में उनके पैतृक गांव में गुरूवार को अंतिम संस्कार किया गया। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार हुआ। आठ साल के बेटे विहान ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। एएसआई संदीप के अंतिम संस्कार में मंत्री कृष्ण लाल पंवार, श्रुति चौधरी व डीजीपी ओपी सिंह भी पहुंचे।Haryana
हरियाणा पुलिस के साइबर सेल के एएसआई संदीप लाठर का गुरुवार सुबह रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम हुआ। परिजन शव को फूलों से सजी विशेष पुलिस वैन में रोहतक से पैतृक गांव जींद के जुलाना के लिए रवाना हुए।
पहलवान व कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने विशेष रूप से एएसआई की पत्नी से मुलाकात की। विनेश ने शोक संतप्त पत्नी को सांत्वना दी और परिवार के दर्द को साझा किया।
इसी दौरान, एएसआई की बहनों ने समाज से न्याय की जोरदार मांग की, तो पत्नी ने भावुक होकर कहा, “मुझे सिर्फ मेरा पति चाहिए।” यह बयान सुनकर मौजूद लोग भावुक हो गए।
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी और आश्वासन दिया कि एएसआई की पत्नी को सरकारी नौकरी और उनके बच्चों की शिक्षा का खर्च सरकार वहन करेगी।
















