Haryana : हरियाणा में ACB का बड़ा एक्शन, मंडी सुपरवाइजर 5,000/- रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

On: March 21, 2026 11:31 PM
Follow Us:
Haryana ACB arrested Mandi Supervisor taking bribe of Rs. 5,000/-

Haryana : एसीबी करनाल द्वारा आज दिनांक 20.06.2025 को आरोपी वेदपाल मण्डी सुपरवाईजर, कार्यालय मार्किट कमेटी तरावड़ी, जिला करनाल को शिकायतकर्ता से 5,000/- (पाँच हजार रूपये) नकद रिश्वत लेते हुये कार्यालय मार्किट कमेटी तरावड़ी, जिला करनाल से रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया है तथा आरोपी के विरूद्व अभियोग संख्या 16 दिनांक 20.6.2025 धारा 7 पी.सी. एक्ट 1988 के तहत थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, करनाल में दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता ने एसीबी करनाल को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके द्वारा वर्ष-2024 में अपनी पत्नी के नाम सब्जी मण्डी तरावड़ी में एक दुकान खरीद की थी।

इस दुकान को मार्किट कमेटी, तरावड़ी में रजिस्टर करने की एवज में आरोपी वेदपाल मण्डी सुपरवाईजर, कार्यालय मार्किट कमेटी तरावड़ी, जिला करनाल द्वारा पहले उससे 20,000/- रूपये रिश्वत की मांग की गई व उसके द्वारा बार-बार अनुरोध करने पर आरोपी द्वारा उससे 5,000/- रू. रिश्वत लेने की सहमति दी गई। यह पूरी कार्यवाही स्वतंत्र गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता के साथ की गई है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now