Haryan crime: अवैध शराब बेचता काबू, तीन पेटी शराब बरामद

On: March 21, 2026 11:21 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा: पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।

Haryan crime: धारूहेड़ा पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सैयद कालोनी धारूहेड़ा निवासी देव के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 36 बोतल देशी शराब बरामद की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि देव निवासी सैयद कालोनी धारूहेड़ा अवैध रूप से शराब बेचने का काम करता है। जो वह अभी श्याम वाटिका बास रोड के पीछे खाली प्लाट मे अवैध रूप से शराब बेच रहा है।Haryan crime

मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 36 बोतल देशी शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ थाना धारूहेड़ा में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी देव को गिरफ्तार कर लिया हैHaryan crime

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now