Gurugram Metro Update: गुरुग्राम मेट्रो को लेकर आया ये बड़ा अपडेट, जानें कहां से कहां तक बनेगी मेट्रो

On: March 21, 2026 11:25 PM
Follow Us:
Gurugram Metro Update This is a big update regarding Gurugram Metro, know where the metro will be built from and where

Gurugram Metro Update: गुरुग्राम मेट्रो को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (GMRL) ने शुक्रवार को मेट्रो प्रोजेक्टर के लिए जनरल एडवाइजर को फाइनल कर दिया है। यह मेट्रो 29 किलोमीटर के लूप में मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन को साइबर हब से कनेक्ट करेगी। जीएमआरएल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जीएमआरएल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ड्यूश बान इंजीनियरिंग (डीबीईसी) और हिल इंटरनेशनल, जो एक संयुक्त वेंचर है। फर्म की बोली को प्रोजेक्ट के लिए उपयुक्त पाया गया और वे सबसे कम बोली लगाने वाले भी थे।

135 करोड़ का टेंडर जारी

जीएमआरएल अधिकारी ने बताया कि जनरल एडवाइजर को नियुक्त करने के लिए 135 करोड़ रुपये की टेंडर पिछले साल 8 मई को जारी की गई थी और इसी तरह की मेट्रो प्रोजेक्ट के काम का अनुभव रखने वाली कंपनियों और फर्मों को आकर्षित करने के लिए तिथि बढ़ा दी गई थी। उन्होंने बताया कि टेंडर जारी करने के लिए भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) से स्पेशल परमिशन ली गई थी, क्योंकि उस समय आदर्श आचार संहिता लागू थी।

चार साल की होगी अवधि

पंचकूला में बातचीत के दौरान मौजूद जीएमआरएल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को पंचकूला में जनरल कंसल्टेंट को नियुक्त करने के लिए बातचीत हुई और बोली लगाने वाले को फाइनल रूप दिया गया। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जनरल कंसल्टेंट का कॉन्टैक्ट जल्द ही दिया जाएगा। डीबीईसी और हिल इंटरनेशनल का संयुक्त उद्यम सबसे उपयुक्त पाया गया है। जनरल कंसल्टेंट शुरू से लेकर अंत तक पूरे प्रोजेक्ट की देखरेख करेगा और काम की अवधि चार साल है।”

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now