Haryana News: हरियाणा में कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रही महिला कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान

On: March 21, 2026 11:17 PM
Follow Us:

Haryana News :  हरियाणा के विभिन्न विभागों में कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहीं महिला कर्मचारी अब महीने में 2 कैजुअल लीव (CL) ले सकेंगी। इन महिला कर्मचारियों को पहले साल में सिर्फ 10 CL मिलती थीं, अब सरकार ने इन्हें बढ़ाकर 22 कर दिया है।

 

चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी ने इसे लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह छुट्टियां पहले से मिल रही 10 दिन की मेडिकल लीव के अतिरिक्त होंगी। यह आदेश हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRNL) के तहत तैनात सभी महिला कर्मचारियों पर लागू होगा।

 

विभिन्न सरकारी विभागों में 2.7 लाख नियमित कर्मचारियों के साथ-साथ लगभग 1.28 लाख कॉन्ट्रेक्चुअल कर्मचारी कार्यरत हैं। कुल कॉन्ट्रेक्चुअल कर्मचारियों में 38,700 के करीब महिला कर्मचारियों की संख्या है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now