Jungle Safari: हरियाणा वालों के लिए खुशखबरी, इस शहर में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा जंगल सफारी पार्क

On: March 21, 2026 11:55 PM
Follow Us:
Haryana News

Jungle Safari:  हरियाणा वालों के लिए अच्छी खबर है। अब हरियाणा में दुनिया का सबसे बड़ा जंगल सफारी पार्क बनाया जाएगा। यह पार्क 10 हजार एकड़ में बनाया जाएगा। यह जंगल सफारी पार्क हरियाणा के गुरुग्राम और नूंह में बनाया जा सकता है। अरावली पर्वत श्रृंखला पर प्रस्तावित जंगल सफारी पार्क शारजहां से लगभग 5 गुना बड़ा हेगा, जिसकी खूबियां ज्यादा होंगी।

शारजहां सफारी पार्क का 2022 में हुआ था उद्घाटन
शारजहां सफारी पार्क का उद्घाटन फरवरी 2020 में हुआ था, लेकिन अब हरियाणा में लगभग 10 हजार एकड़ में प्रस्तावित जंगल सफारी पार्क इससे कहीं ज्यादा बड़ा और चौड़ा होगा। केंद्र सरकार, पर्यावरण और वन मंत्रालय व हरियाणा सरकार मिलकर प्रस्तावित जंगल सफारी पार्क मुहैया कराएगी।

इसमें सरीसृपों और उभयचरों के लिए अलग-अलग जोन, एक एवियरी, बड़ी बिल्लियों (शेर, तेंदुआ, बाघ आदि) के लिए 4 निर्धारित जोन, एक अंडरवाटर वर्ल्ड, नेचर ट्रेल, टूरिज्म जोन, बॉटनिकल गार्डन और भूमध्यरेखीय, उष्णकटिबंधीय, तटीय, रेगिस्तान आदि कई तरह के वातावरण बनाए जाएंगे।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now