हरियाणा के 3 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज, गिरफ़्तारी के लिए दी दबीश

On: March 21, 2026 7:35 PM
Follow Us:
हरियाणा के 3 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज, गिरफ़्तारी के लिए दी दबीश

हरियाणा: राजस्थान में साइबर ठगी के आरोपियों से अवैध रूप से पैसे वसूलने और भारी मात्रा में नकदी के साथ पकड़े गए हरियाणा के सिरसा जिले के तीन पुलिसकर्मियों के मामले में अब जांच तेज हो गई है। राजस्थान एंटी करप्शन ब्यूरो ने इस प्रकरण में बड़ा कदम उठाते हुए हेडक्वार्टर स्तर पर एफआईआर दर्ज कर ली है। एफआईआर दर्ज होने के बाद अब तीनों पुलिसकर्मियों पर गिरफ्तारी की तलवार लटकती नजर आ रही है, क्योंकि जांच सीधे राजस्थान एसीबी के उच्च स्तर पर चल रही है

एसीबी के एसपी पुष्पेंद्र सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में आरोपित पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई भी की जा सकती है।

FIR दर्ज होने के बाद अब तीनों पुलिसकर्मियों पर गिरफ्तारी की तलवार लटकती नजर आ रही है, क्योंकि जांच सीधे राजस्थान एसीबी के उच्च स्तर पर चल रही है। मामला हरियाणा के सिरसा जिले के साइबर थाना से जुड़ा हुआ है, जहां यह तीनों पुलिसकर्मी तैनात थे। आरोप है कि इन पुलिसकर्मियों ने साइबर ठगी के आरोपियों से अवैध रूप से पैसे वसूले और इस दौरान उनके पास से भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई।

ये है मामला’ बता दे कि ये ममाला साइबर ठगी की शिकायत से जुड़ी है। सिरसा की एक महिला को 8 दिसंबर 2025 को अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने टेलीग्राम एप के जरिए मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया और महिला को एक लिंक भेजा गया। झांसे में आकर महिला ने एप के माध्यम से कुल 9 लाख 18 हजार 100 रुपये निवेश कर दिए।

 

कुछ समय बाद एप अचानक बंद हो गई, जिसके बाद महिला को ठगी का अहसास हुआ और मामला सामने आया। मामला हरियाणा के सिरसा जिले के साइबर थाना से जुड़ा हुआ है, जहां यह तीनों पुलिसकर्मी तैनात थे। क्यो कि इन पुलिसकर्मियों ने साइबर ठगी के आरोपियों से अवैध रूप से पैसे वसूले और इस दौरान उनके पास से भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now