Faridabad to Greater Noida: फरीदाबाद से ग्रेटर नोएडा जाना हुआ बेहद आसान! इस जगह बन रहा है नया पुल

On: March 22, 2026 9:27 AM
Follow Us:
Faridabad to Greater Noida: Going from Faridabad to Greater Noida has become very easy! A new bridge is being built at this place

हरियाणा के गौतमबुद्ध नगर और फरीदाबाद को जोड़ने वाले मंझावली पुल तक सीधी सड़क बनने का रास्ता अब लगभग साफ हो गया है।

सालों से अटकी इस परियोजना को अब गति मिलने की उम्मीद है, क्योंकि अब किसानों ने जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मंगलवार को जगनपुर गांव के कुछ किसानों ने जमीन की रजिस्ट्री लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के नाम कर दी, जिससे सड़क निर्माण की राह में सबसे बड़ी बाधा लगभग दूर हो गई है।

सड़क निर्माण के लिए जगनपुर, मुरसादपुर, अफजलपुर और अट्टा गुजरान गांवों की करीब 6.5 हेक्टेयर जमीन की जरूरत है। इसके लिए कुल 40 किसानों से जमीन ली जानी है।

प्रशासन ने 3,720 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से मुआवजा तय किया है। जिसके तहत किसानों को कुल 25.69 करोड़ रुपये वितरित किए जाएंगे। मंगलवार को जगनपुर के पूर्व प्रधान श्रीनिवास आर्य के साथ जयवती देवी, रोहतास नागर, जितेंद्र नागर समेत कुछ किसानों ने अपनी जमीन विभाग को सौंप दी।

गौरतलब है कि यमुना नदी पर मंझावली गांव के पास पुल का निर्माण पहले ही पूरा हो चुका है। यह पुल करीब 630 मीटर लंबा है और चार लेन का है।

हरियाणा की तरफ पुल पूरी तरह बनकर तैयार है और इसके हिस्से में सड़क भी बन चुकी है। लेकिन गौतमबुद्ध नगर की तरफ करीब एक किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य किसानों के जमीन विवाद के चलते अब तक रुका हुआ था।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now