Haryana news: हरियाणा में पटवारी भर्ती परीक्षा का परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया गया। 2522 अभ्यर्थियों में से 2096 अभ्यर्थी पास हुए हैं वहीं 426 अभ्यर्थी असफल हो गए हैं। जो अभ्यर्थी पटवारी भर्ती परीक्षा में पास नहीं हुए हैं उन्हें दूसरा मौका दिया जाएगा।
फेल हुए अभ्यर्थियों को मिलेगा दूसरा मौका (Haryana news)
विभाग के द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जो अभ्यर्थी इस बार परीक्षा में फेल हो गए हैं उन्हें जल्द दोबारा परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा। जो अभ्यर्थी परीक्षा में पास हुए हैं उन्हें जल्द नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। कुछ समय पहले ही नवचयनित पटवारी के द्वारा नियुक्ति पत्र मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया था।
हरियाणा में पटवार सर्किलो की संख्या 2700 से बढ़कर 5000 तक किए जाने की योजना बनाई गई है। बढ़े हुए सर्कल में नए पटवारी की नियुक्ति की जाएगी। सर्किलों के विस्तार से अन्य अभ्यर्थियों को भी इस परीक्षा में शामिल होने का मौका मिल पाएगा।
चयनीत अभ्यर्थियों को जल्द मिलेगा नियुक्ति पत्र
हरियाणा भू अभिलेख निदेशालय के निदेशक डॉक्टर यशपाल के द्वारा जानकारी दिया गया कि विभागीय परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। परीक्षा में जो अभ्यर्थी फेल हुए हैं उन्हें दोबारा मौका दिया जाएगा वही जो अभ्यर्थी परीक्षा में पास हुए हैं, उन्हें जल्द से जल्द नियुक्ति पत्र उपलब्ध कराया जाएगा।
अब देखना होगा की परीक्षा में फेल हुए अभ्यर्थियों को दोबारा परीक्षा में बैठने का कब तक मौका दिया जाता है।। उम्मीद है कि जल्द से जल्द अभ्यर्थियों को दोबारा परीक्षा में बैठने का मौका उपलब्ध कराया जाएगा। सरकार के इस ऐलान से अभ्यर्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

















