EPFO Interest को लेकर आया ताजा अपडेट, जानिए क्या रहेगी ब्याज दर और कब होगा खाते में जमा

On: March 22, 2026 1:07 PM
Follow Us:

EPFO Interest:नई दिल्ली में सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT), इम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड (EPF) की 239वीं मीटिंग केंद्रीय श्रम और रोजगार और युवा मामले और खेल मंत्री, डॉ. मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता में हुई। श्रम और रोजगार मंत्रालय ने जारी बयान में कहा, “काफी सोच-विचार के बाद, CBT ने फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए मेंबर्स के अकाउंट में EPF जमा पर 8.25% सालाना ब्याज दर जमा करने की सिफारिश की।” यानि ब्याज दर 8.25% माना जाएगा।EPFO Interest

कोई बदलाव नहीं किया’ बता दे कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की ओर से इम्प्लॉई प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन के ब्याज को लेकर कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसी के चलते इस साल इम्प्लॉई प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) ने FY 2025-26 के लिए EPF इंटरेस्ट रेट को 8.25% ही रखा है।EPFO Interest

कब आएगा खाते में: हालाकि ब्याज रेट तो बता दी गई है लेकिन बैठक में अभी यह तय नही किया है ये ब्याज उपभोक्ताओं के खाते में कम जमा किया जाएगा। बता दे कि सालाना EPF इंटरेस्ट रेट CBT से अप्रूव होने और बाद में फाइनेंस मिनिस्ट्री से कन्फर्म होने के बाद ही ये ब्याज लागू होता है।

 

कब जमा होगा ब्याज का पैसा?
CBT के EPF इंटरेस्ट रेट अनाउंस करने के बाद, सब्सक्राइबर्स को कुछ महीनों बाद इंटरेस्ट अमाउंट (EPFO Interest) मिलता है। आमतौर पर, EPF इंटरेस्ट हर साल जून और सितंबर के बीच क्रेडिट किया जाता है। क्याकि मार्च तक को ये पूरा हिसाब करना पडता है ऐसे में पूरा ब्याज का पैस जून तक जमा होने की उम्मीद है।

पिछले साल जुलाई में हुआ था जमा: बता दे पिछले साल भी EPF इंटरेस्ट रेट यही था। पिछले साल, FY 2024-25 का EPF ब्याज मेंबर के अकाउंट में जुलाई के आसपास ट्रांसफर हो गया था। केंद्र सरकार ने 22 मई, 2025 को EPF ब्याज जमा करने की मंजूरी दी थी। इस बार जल्दी जमा होने की बात कही जा रही है क्योंकि ब्याज की रेट दर पहले ही तय हो चुकी है।

EPFO BALLANCE

EPFO बैलेस कैसे चैक करें

1️⃣ UMANG App के जरिए

UMANG App भारत सरकार का ऑफिशियल ऐप है।

  1. Google Play Store या App Store से UMANG App इंस्टॉल करें।
  2. ऐप खोलें → EPFO सेक्शन चुनें।
  3. Employee Centric Services → View Passbook पर जाएं।
  4. अपना UAN नंबर और OTP दर्ज करें।
  5. आपका PF बैलेंस और अकाउंट डिटेल्स दिखाई देंगे।

2️⃣ EPFO Member Portal के जरिए

  1. EPFO की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएँ: https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/
  2. Login with UAN करें।
  3. UAN और पासवर्ड दर्ज करें। OTP verify करें।
  4. View Passbook पर क्लिक करें।
  5. यहाँ आप बैलेंस, योगदान, और ब्याज का विवरण देख सकते हैं।

3️⃣ SMS के जरिए

अगर आपके UAN में KYC अपडेट है और मोबाइल नंबर लिंक है:

  1. अपने मोबाइल से यह मैसेज भेजें:

EPFOHO UAN ENG
  1. इसे 7738299899 पर भेजें।

  2. आपको SMS के जरिए बैलेंस की जानकारी मिल जाएगी।


4️⃣ Missed Call के जरिए

UAN के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से:

  • 011-22901406 पर missed call करें।
  • कुछ सेकंड में आपके मोबाइल पर EPF बैलेंस का SMS आएगा।

🔹 जरूरी बातें

  • UAN (Universal Account Number) लिंक होना चाहिए।
  • Mobile नंबर अपडेट और KYC verified होना चाहिए।
  • EPF बैलेंस में आपका और कंपनी का योगदान दोनों शामिल होता है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now