Rewari News: सेवानिवृत जिलेदार महेश तंवर व सूबेदार मेजर धर्मपाल चौहान को भावभीनी विदाई

On: March 21, 2026 11:40 PM
Follow Us:
सेवानिवृत जिलेदार महेश तंवर व सूबेदार मेजर धर्मपाल चौहान को भावभीनी विदाई

Rewari News : जिला के पडला गांव निवासी महेश पाल तंवर हरियाणा सिंचाई विभाग में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं देने के बाद 31 मई को जिलेदार के पद से रिटायर हुए । इसी प्रकार नहचाना गांव निवासी भारतीय सेना की इंटेलीजेंस कोर के सूबेदार मेजर धर्मपाल चौहान भी 31 मई को रिटायर होकर घर आ गए ।

महाराणा प्रताप जयंती समिति, रेजांगला शौर्य समिति एवं राजपूत प्रतिनिधि सभा परिवार में महेश पाल और धर्मपाल चौहान साहब का समाज सेवा के लिए पदार्पण हुआ । राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक रेस्तरां में आयोजित प्रतिभोज कार्यक्रम में दोनों अधिकारियों का पारंपरिक अभिवादन कर उनका समाज सेवा के नए दायित्व ग्रहण करने के लिए हार्दिक बधाई दी गई ।

 

आयोजन में हरियाणा राजपूत प्रतिनिधि सभा व महाराणा प्रताप जयंती समिति के अध्यक्ष एवं रेजांगला शौर्य समिति के महासचिव राव नरेश चौहान राष्ट्रपूत ,जय सिंह तंवर पूर्व सरपंच, असिस्टेंट कमांडेंट वेद प्रकाश यादव, अजय पाल ठाकुर, दल सिंह आर्य, बाबूदान सिंह तंवर (से नि) कार्यकारी अभियंता,खड़ग सिंह नंबरदार, मनफूल सिंह, सुनील तंवर, श्रीमती रेखा चौहान, पवन यादव आदि शामिल हुए।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now