Election: सैनी सभा रेवाड़ी के चुनाव: जानिए कौने बने प्रधान

On: March 21, 2026 11:09 PM
Follow Us:
सैनी सभा रजि. रेवाड़ी के पांच प्रमुख पदों के लिए रविवार को चुनाव कराए गए। जिसमें मनोज सैनी नौ वोट से जीत हासिल कर प्रधान पद पर कब्जा जमाया।

Election: सैनी सभा रजि. रेवाड़ी के पांच प्रमुख पदों के लिए रविवार को चुनाव कराए गए। जिसमें मनोज सैनी नौ वोट से जीत हासिल कर प्रधान पद पर कब्जा जमाया। चुनाव जीतने पर लोगो ने उनकी बधाई दी।

सहायक चुनाव अधिकारी चंदन यादव ने चुनाव उपरांत जानकारी देते हुए बताया कि प्रधान पद के लिए दो उम्मीदवार मनोज सैनी व नविंद्र मैदान में थे। इसके अलावा उपप्रधान के लिए तीन, सचिव, सहसचिव तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए दो-दो उम्मीदवार मैदान में थे। कार्यकारिणी सदस्यों के लिए सात उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। Election

प्रधान पद के लिए मनोज सैनी ने नविंद्र को नौ मतों से पराजित किया। उपप्रधान पद के लिए रामसिंह ने गिरधारी को 14 मतों से पराजित किया। सचिव पद के लिए धर्मेंद्र सैनी ने मनमोहन संह को 23 वोटों से पराजित किया। सहसचिव पद के लिए सुंदरलाल ने प्रताप सैनी को 13 मतों से मात दी। कोषाध्यक्ष पद पर लक्ष्मीनारायण ने सर्वेश को 13 मतों से पराजित किया।

उपप्रधान पद के लिए आए तीन आवेदनों में हरिसिंह सैनी ने चुनाव नहीं लडऩे का निर्णय लिया। इसके अलावा हरीश चंद, सौरभ सैनी, सतीश सैनी, मोहित, ओमप्रकाश, सतीश तथा उमेश सैनी कार्यकारिणी सदस्य चुने गए।
सैनी सभा रजि. के 45 वार्डों में कॉलोजिमय सदस्य हैं। इनमे से 40 सदस्य निर्विरोध चुने गए थे। गत रविवार को केवल पांच वार्डों में कॉलेजियम सदस्यों के लिए चुनाव हुआ था।

 

उसके उपरांत कॉलेजियम सदस्यों ने आज प्रधान समेत पांच प्रमुख पदों के लिए हुए चुनाव में मतदान किया। चुनाव उपरांत सभी नियुक्त पदाधिकारियों, कॉलेजियम सदस्यों व वरिष्ठ सदस्यों का फूलमालाओं के साथ स्वागत किया गया।
इस अवसर नवनियुक्त प्रधान मनोज सैनी ने कहा कि समाज के लोगों ने उन्हें बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है। उनका प्रयास रहेगा कि वह सभी की उम्मीदों पर खरा उतरें तथा समाज के लिए बेहतर कार्य करें। Election

इस मौके पर विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि सैनी समाज ने इस बार 40 कॉलेजियम सदस्यों को निर्विरोध चुनाव इतिहास रचने का कार्य किया है। यह कार्य कर समाज ने अपनी एकजुटता का परिचय दिया है। समाज को और मजबूत बनाने तथा शिक्षण संस्थाओं के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक कार्यों को लेकर भी पूरी ताकत के साथ काम किया जाएगा। यह जीत समाज की एकता की भी जीत है।

 

 

 

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now