Election: दिल्ली चुनावों को लेकर सर्वे टीम ने किया खुलासा, जानिए किसकी बनेगी सरकार

On: March 22, 2026 10:12 AM
Follow Us:

Election: दिल्ली में 5 फरवरी को शांति पूर्वक चुनाव संप्नन हो गए है। यानी बुधवार सुबह सात बजे से सभी 70 विधानसभा सीटों पर हो रहा मतदान समाप्त हो गया।

इसी को लेकर दिल्ली पुलिस ने चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए थे। सुबह से ही राजधानी दिल्ली में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा।

बता दे कि दिल्ली की 70 सीटों पर कुल 13,766 पोलिंग स्टेशन बनाए गए थे।दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग संपन्न । ईवीएम में कैद उम्मीदवारों की किस्मत, 8 फरवरी को आएंगे नतीजे !

दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए वोटिंग खत्म हो गई है। 57.85% लोगों ने इस बार वोट डाले हैं। सबसे ज्यादा नार्थ-ईस्ट दिल्ली में 63.83% और सबसे कम साउथ-ईस्ट में 53.77% मतदान हुआ है। यह भाजपा सांसद मनोज तिवारी का संसदीय क्षेत्र है। पिछले 12 सालों में यह सबसे कम वोटिंग है।

मतदान होते ही चुनाव को लेकर अलग-अलग सर्वे और ओपिनियन पोल सामने आ रहे हैं। चुनाव को लेकर सबसे ताजा सर्वे आया है. यह सर्वे Matrize ने किया है। सर्वे में क्या निकला? कौन मार रहा है दिल्ली में बाजी? किसका पलड़ा दिख रहा है भारी? यहां पढे डिटेल्स

किसे मिल रही कितनी सीटें: दिल्ली चुनाव को लेकर आए ताजा सर्वे में अरविंद केजरीवाल की आप पार्टी बीजेपी से ज्यादा सीटे आना बताया जा रहा है। एक सर्वे टीम ने बताए आंकडों में बताया है कि आप को 34 से 38 सीटों का अनुमान लगाया गया है। वहीं 37-39 सीटों पर बीजेपी जीत रही है। इतना ही नहीं कांग्रेस को केवल 0 से एक सीट पर जीत का अनुमान लगाया गया है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now