Rewari: उधार दिए पैसे मांगे तो भटसाणा में कर दी पिटाई

On: March 22, 2026 10:11 AM
Follow Us:

Rewari: धारूहेड़ा कस्बे के गांव में एक युवक को अपने उधार दिया हुआ पैसा मांगना महंगा पड गया। आरोपित युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसकी लाठी डंडो से पिटाई कर दी गंभीर रूप से घायल हुए युवक का रेवाडी ट्रामा सेंटर मे भर्ती करवाया गया है।

थाना धारूहेड़ा पुलिस को दी शिकायत में भटसाणा के रहने वाले प्रवेश ने बताया कि उसका गांव के रहने वाले अरूण से लेन है। वह तथा उसका साथी रोहन बाइक से अपने घर की ओर आ रहे थे । Rewari News

चिमन के बाग के पास गांव के रहने वाले सतेन्द्र , अरुण व रवि उनकी बाईक के आगे बाइक लगाकर उनको रूकवा लिया। जैसे ही वे उतरा तो रवि व अरुण ने मुझे पकड लिया तथ सतेन्द्र ने लोहे की राड से उसके पैर व हाथ पर चोट मारी।

अरुण ने कहा कि तेरे पैसे नही दूगा । इतना ही नहीं तीनो ने उसे जान से मारने की धमकी दी। फिलहाल वह रेवाड़ी ट्रामा में भर्ती है। पुलिस ने मेडिकल के आधार पर तीनो के खिलाफ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now