Haryana News: प्रोफेसर दिलबाग सिंह होंगे इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय रेवाड़ी के नए कुल सचिव

On: March 22, 2026 10:11 AM
Follow Us:

Haryana News : चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी, सिरसा के कंप्यूटर साइंस विभाग में कार्यरत प्रोफेसर दिलबाग सिंह इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर के नए कुलसचिव होंगे। हरियाणा राजभवन की तरफ से जारी हुए नोटिफिकेशन के अनुसार राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने उन्हें कुलसचिव नियुक्त किया है।

बता दे कि प्रोफेसर दिलबाग सिंह ने अपनी उच्च शिक्षा एवं पीएचडी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से पूरी की है और वे चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं।

जिनमें डीन ऑफ फिजिकल साइंस, डीन ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण विभाग, डीन ऑफ कॉलेज, डायरेक्टर पब्लिक रिलेशन, चेयरपर्सन कंप्यूटर साइंस, चेयरपर्सन गणित विभाग और रसायन विभाग, प्रेसिडेंट एलुमनाई एसोसिएशन, विश्वविद्यालय की कार्यकारिणी समिति के सदस्य और अकादमिक काउंसिल के सदस्य रह चुके हैं। Haryana News

इसके अतिरिक्त उन्होंने सिमुलेशन मॉडलिंग, मशीन लर्निंग, डाटा एनालिटिक्स और कंप्यूटर नेटवर्किंग के क्षेत्र में अनेक शोध पत्र एवं पुस्तकें प्रकाशित की है तथा शोधार्थियों का पीएचडी के लिए मार्गदर्शन भी किया है। इसके अतिरिक्त वह विभिन्न राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के सेमिनार में अपने शोध कार्य को प्रस्तुत कर चुके हैं।

प्रोफेसर दिलबाग सिंह कल यानी 7 फरवरी को विश्वविद्यालय में कुलसचिव के पद का कार्यभार संभालेंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर जयप्रकाश यादव ने उन्हें इसके लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

 

 

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now