धारूहेड़ा: कस्बे में कूडा फैलाने वाले यानि इधर उधर फैंकने वालो की अब खेर नहीं है। इसी को लेकर डीएमसी ब्रह्मप्रकाश ने मार्केट में दुकानदारों व रेहड़ी संचालकों को अपने प्रतिष्ठान के बाहर कूड़ेदान रखने के लिए कहा जाए। साथ ही यदि कोई कूड़ा करकट फैलाता है तो उसे पहले ग्रीन-येलो चेतावनी नोटिस दिए जाएं और फिर भी यदि कूड़ा करकट फैलाया जाता है तो संबंधित का चालान सुनिश्चित किया जाए।Dharuhera New
—–
मेंबरों से मांगे सुझाव: नपा की ओर से सफाई अभियान को तेज करने लिए बैठक आयोजित कर सुझाव भी मांगे गए है। अभियान की तैयारियों को लेकर पाशर्वनाथ, विपुल गार्डन सोसायटी, बेस्टटेक, जीकेएन, इको इंजीनियर, सेक्टर 4, सेक्टर 6 व बास रोड की कई सोसाइटी के आरडब्लएू से जुड़े मेंबर बैठक में शामिल हुए।Dharuhera New
30 अगस्त को मनेगा श्रमदान दिवस : इस स्वच्छता मुहिम में हर वर्ग की उल्लेखनीय भागीदारी रहेगी। सभी 30 अगस्त को श्रमदान दिवस के रूप में मनाते हुए स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लेंगे। इस मौके पर उप चेयरमैन अजय जांगड़ा, वार्ड पार्षद कृष्ण यादव,राजकुमार सैनी, राजू, डीके शर्मा, मनोज सैनी, चंद्रकांत आदि मौजूद रहे.
डीएमसी ने साफ कहा कि जो लोग कूडा फैकते मिले उनके चालान किए जाए। बैठक में एसडीएम रेवाड़ी सुरिंदर कुमार, नपा चेयरमैन कँवर सिंह, सचिव मोहित सहित सफाई की एजेंसी मौजूद रहीं। Dharuhera News
उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान कूड़ा करकट के ढेर, वेस्ट, नालों की सफाई व्यवस्था, मुख्य सडक़ों पर अवैध कब्जों को हटाने सहित संबंधित विभागीय सडक़ों के गड्ढï को भरने के साथ ही शहरी सौंदर्यकरण की दिशा में उठाए गए हर कदम की विस्तार से समीक्षा होगीं।

















