Cyber crime Rewari: कपड़े भेजने के नाम पर करीब 80 हजार की ठगी करने वाला बिहार से गिरफ्तार

On: March 21, 2026 7:54 PM
Follow Us:
कपड़े भेजने के नाम पर एक व्यक्ति से करीब 80 हजार रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Cyber crime Rewari: बार बार लोगो को जागरूक करने के बावजूद साइबर ठगी (Cyber के मामले नहीं कम हो रहे है। रेवाडी पुलिस को एक बडी सफलता मिली है। साइबर थाना पुलिस ने गत सितम्बर माह में कपड़े भेजने के नाम पर एक व्यक्ति से करीब 80 हजार रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान बिहार के जिला अररिया के गांव मदनपुर हाल आबाद लाईन बाजार जिला पूर्णिया निवासी मोहम्मद अब्दुल्ला शादाब के रूप में हुई है।

जानिए क्या ​था मामला: बता दें कि 15 अक्टूबर को मूल रूप से हिमाचल प्रदेश  (Himachal state) के जिला मंडी के छतरी निवासी जयपाल ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह सीएसडी कैंटीन रेवाड़ी के पास एक दुकान में कार्य करता है। उसने 16 सितंबर को फेसबुक चलाते समय एक विज्ञापन देखा था, जिसमें लेडीज कपड़ों के बारे में बताया गया था। उसने विज्ञापन पर लिखे नंबरों पर संपर्क किया, तो उसने बताया कि वह कश्मीर से बोल रहा है। वह लेडीज कपड़ों का होलसेल का कार्य करते हैं। इसके बाद उसने व्हाट्स एप पर कपड़ों के कुछ डिजाइन भेजे।Cyber crime Rewari

क्यू आर  Code से की पेंयमेंट: डिजाइन पसंद करते हुए उसे वापस मैसेज भेज दिया। इसके बाद उसके पास 79500/- रुपये का बिल भेजकर क्यूआर कोड से राशि अदा करने के लिए कहा गया। उसने दो दिन में चार ट्रांसजेक्शन के जरिए यह राशि अदा कर दी। बाद में वह नंबर बंद हो गया, तो उसे साइबर ठगी का अहसास हुआ।Cyber crime Rewari

मामला दर्ज कर जांच शुरू: जिस पर पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी (Rewari News) में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो जांच के बाद पुलिस ने रविवार को मामले में संलिप्त एक आरोपी बिहार के जिला अररिया के गांव मदनपुर हाल आबाद लाईन बाजार जिला पूर्णिया निवासी मोहम्मद अब्दुल्ला शादाब को गिरफ्तार किया है। आरोपी के बैंक खाते में ठगी के 49500/- रुपये ट्रांसफर हुए थे। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है।Cyber crime Rewari

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now