Rewari News: पुलिस की मौजूदगी में धारूहेड़ा में कपल का हुआ अंतिम संस्कार, एक ही फंदे पर दी थी जान

On: March 21, 2026 8:10 PM
Follow Us:
दोनों के शव को श्मशान घाट लेकर आते परिवार के लोग।

Rewari News: हरियाणा के जिला रेवाड़ी के कस्बा धारूहेड़ा में शनिवार को एक ही फंदे पर जान गंवाने वाले कंपल का रविवार को पुलिस की मौजूदगी में दाहसंस्कार किया गया। इतना ही नही कपंल की अंतिम इच्छा के चलते दोनो की एक ही चिता बनाई गई।

बता दें कि मध्य प्रदेश के सागर जिले के रहने वाले राजकुमार (26) और उनकी पत्नी हाली (23) साल 2020 में प्रेम विवाह किया था और करीब पांच साल पहले रोजगार की तलाश में धारुहेड़ा आए थे। यहां वे एक निजी कंपनी में कार्यरत थे और किराये पर कमरे में रहते थे। राजकुमार के भाई महेंद्र ने बताया कि दोनों शुक्रवार देर रात किसी पार्टी से वापस लौटे थे, लेकिन वहां क्या हुआ या किस कारण से दोनों ने इतना बड़ा कदम उठाया, इस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है।Rewari News

 

धारूहेड़ा पुलिस की टीम भी अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट पहुंची।
धारूहेड़ा पुलिस की टीम भी अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट पहुंची।

दोहपर लगाई फांसी: शनिवार सुबह लगभग 8 बजे राजकुमार ने उसके साथ बैठकर नाश्ता भी किया था और उस समय कोई तनाव दिखाई नहीं दे रहा था। इसके बाद जब काफी देर तक कमरे से कोई हलचल नहीं हुई तो परिवार ने दरवाजा खटखटाया और फिर पुलिस को बुलाया गया।Rewari News

सुसाइड बना पहेली: पुलिस का मामला है ऐसा कोई कारण नही मिल रहा है कि दोनो ने एक साथ सुसाइड क्यों किया। फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि आखिर इस दंपत्ति ने एक साथ जान देने का फैसला क्यों लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now