Rewari News: कर्मचारियों पर हमला, मारपीट व धमकी का मामला दर्ज

On: March 21, 2026 11:31 PM
Follow Us:

Rewari News: Dharuhera  केंटीन से बचा हुआ खाना लेकर पिकअप से लोट रहे चालक व क्लीनर पर बाइक सवार युवकों ने हमला बोल दिया। जिससे दोनो घायल हो गए। आरोपितों ने पिकअप में भी तोड फोड कर दी है।

थाना धारूहेड़ा पुलिस को दी शिकायत में भिवाडी के रहने वाले सतीश ने बताया कि वह डेयरी का काम करता है। उसकी पिकअप पर चालक भिवाड़ी के रहने वाले राजबहादुर व क्लीनर अजीत लगाए हुए है।

 

धारूहेड़ा की एक केंटीन से बचा हुआ खाना लेने के लिए ये दोनो पिकअप लेकर गए थे। कपंनी से बाहर आते समय दो बाइक पर सवार को होकर तीन चार युवकों ने उनकी गाडी को रूकवा लिया तथा उन पर  हमला कर दिया।

हमले मे दोनो घायल हो गए। आरोपितो ने धमकी दी थी आपके मालिक को बोल देना कि इस कैंटीन से दोबारा खाना लेने नहीं आएंगे। ये ठेका हम लेंगे। दोनो को गंभीर चोटे आइ है। जिनका भिवाडी एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने मारपीट व धमकी के आरोप में मामला दर्ज कर जाचं शुरू कर दी है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now