Rewari Crime: भिव़ाड़ी नाले में मिला युवक का शव, नहीं हुई शिनाख्त

On: March 21, 2026 8:04 PM
Follow Us:
भिव़ाड़ी नाले में मिला युवक का शव, नहीं हुई शिनाख्त

Rewari Crime:  औद्योगिक कस्बा भिवाडी के रामपुर मुंडाना में मंगलवार को एक गंदे नाले में युवक का शव मिला। शव मिलने की सूचना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले का बाहर निकाला। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस ने नाले से आ रही दुर्गध को लेकर लोगो ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नाले से शव को बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। युवक की उम्र करीब 28-30 साल है। पुलिस आसपास के इलाकों में लापता व्यक्तियों की सूची व सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। Rewari Crime

गल चुका है शव: भिवाड़ी थानाधिकारी सचिन शर्मा ने बताया कि शव काफी पुराना होने के कारण सड़ चुका है जिससे मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। शिनाखत के लिए आस पास थानो मे सूचनाएं भेजी गई है। Rewari Crime

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now